Advertisement

13 वर्ष बाद पति को छोड़ प्रेमी को अपनाई,जब दिल भर तो प्रेमी भी छोड़ दिया

13 वर्ष बाद पति को छोड़ प्रेमी को अपनाई,जब दिल भर तो प्रेमी भी छोड़ दिया

लक्जरी जिंदगी जीने के लिए एक कलयुगी पत्नी ने, अपने विवाहित पति को छोड़कर, प्रेमी को अपना साथी बना लिया। लेकिन, कुछ ही समय साथ रहने के बाद प्रेमी भी उसे छोड़कर फरार हो गया।
जब कई दिनों तक प्रेमी वापस नहीं लौटा तब, महिला को इसकी जानकारी हुई। तब वह बदहवास हालत में अपने मायके पहुंची। जहां परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होने पर, परिजनों ने इसकी शिकायत जब, प्रेमी के घरवालों से की तो प्रेमी के परिजन विवाद करने लगे।
इस मामले में कई बार पंचायत भी बैठी। लेकिन, कोई निष्कर्ष अंजाम तक नहीं पहुंचा।
थक-हार कर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है। श्याम देउरवा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्तजानकारीनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 13 वर्ष पूर्व कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई थी।
शादी के 10 वर्ष बाद विवाहिता का पति से किसी बात पर बाद – विवाद हो गया।
ससुरालियों ने विवाहिता को बहुत समझाया। लेकिन विवाहिता अपने पति के साथ रहने को किसी हाल में राजी नहीं हुई और बच्चों के साथ मायके में आकर रहने लगी।
विवाहिता के मुताबिक, मायके में उसका एक युवक से कुछ समय पूर्व प्रेम संबंध हो गया।
आरोप है कि प्रेमी शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। तथा वह कुछ दिन पूर्व उसे (अपनी प्रेमिका को) बिहार लेकर चला गया और दोनों एक साथ रहने लगे।
महिला का आरोप है कि – वह प्रेमी से शादी करने के लिए बार बार कहती रही। लेकिन, वह (प्रेमी) हर बार टाल मटोल करता रहा। जब विवाहिता ने दबाव बनाया तो, प्रेमी उसे बिहार राज्य के किसी गांव में छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर विवाहिता अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
कई दिनों से विवाहिता के मायके वालों और प्रेमी के परिवार के बीच सुलह-समझौते की बातचीत होती रही। लेकिन, बात बनी नहीं। थक हार कर महिला ने प्रेमी व उसकी मां पर केस दर्ज करा दिया। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, और मामले की जांच की जा रही है।
सत्यार्थ वेब न्यूज
शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”
महराजगंज 15/12/024
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!