Advertisement

सोनभद्र -एसबीए चुनाव: 16 अधिवक्ता सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त

एसबीए चुनाव: 16 अधिवक्ता सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त

* अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद के लिए 20 दिसंबर को होगा मतदान

* प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से किया संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज

फोटो: सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र भवन जहां कराया जाएगा मतदान।

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने 16 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। सिर्फ पांच पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री,कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुकाबला है। जिसके लिए 18 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसके लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा और 21 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। उधर कचहरी परिसर में प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया , जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 16 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिसमें आस मोहम्मद, रणाछोर प्रसाद पांडेय, राजेश कुमार सिंह, विजय प्रकाश पांडेय, कुशकान्त, रविंद्र नाथ पाठक, विमल प्रकाश शुक्ला, अनिरुद्ध सोनी, आनंद ओझा, प्रदीप कुमार सिंह, अनुराग सिंह पटेल, आशीष कुमार पाठक, त्रिपुरारी मिश्रा, कृष्ण कुमार तिवारी, अंकित सिंह गौतम व संदीप कुमार पांडेय एडवोकेट शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद के लिए कुल 18 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन्हीं पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्रा अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व ओम प्रकाश पाठक शामिल हैं । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी गोविंद प्रसाद मिश्र व शारदा प्रसाद मौर्या, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अखिलेश कुमार पांडेय, अरुण कुमार सिंघल व योगेश कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों आशीष कुमार मिश्र उर्फ मंटू, वंशीधर पांडेय व वीरेंद्र कुमार सिंह तथा सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष के नीचे सात प्रत्याशियों अविनाश रंजन त्रिपाठी, आशीष कुमार पाल, कंचन,प्रमोद कुमार सिंह, रमाशंकर चौधरी, राहुल जैन व श्याम किशोर मिश्र शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 20 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा, वहीं 21 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। उधर प्रत्याशियों द्वारा कचहरी परिसर में समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!