Advertisement

घूसखोरी कांड में एसडीएम हुए निलंबित,” पेशकार पर पहले हो चुकी कार्यवाही,” एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था”

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ)सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

घूसखोरी कांड में एसडीएम हुए निलंबित,” पेशकार पर पहले हो चुकी कार्यवाही,” एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
सुलतानपुर में घूसखोरी कांड में SDM को निलंबित कर दिया गया है। पेशकार पर पहले कार्रवाई हो चुकी है। एंटी करप्शन टीम ने पेशकार को रंगे हाथ पकड़ा था।
यूपी के सुल्तानपुर में घूसखोरी के मामले में एसडीएम को निलंबित किया गया है। इससे पहले पेशकार को निलंबित किया जा चुका है। मामला जयसिंहपुर तहसील के एसडीएम न्यायालय का है। यहां तैनात पेशकार समरजीत पाल को दो दिसंबर को एंटी करप्शन टीम ने तहसील परिसर से रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया था।
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी अनिल सिंह की तहरीर पर गोसाईंगंज थाने में पेशकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब शासन स्तर से एसडीएम संतोष कुमार ओझा के विरुद्ध शासन स्तर से कार्रवाई हुई है। एसडीएम को शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया है। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि शासन से निलंबन की कार्रवाई की गई है। जो आरोप लगे हैं, उसकी जांच भी कराई जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!