रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा
दहेज न देने पर जबरन स्टांप पर करा लिए तलाक के दस्तखत
विवाहिता से डेढ़ माह का बच्चा छीनकर घर से निकाला
मैनपुरी,किशनी।सरकार द्वारा कितना भी कहा जाए कि दहेज लेना और देना जुर्म है पर दहेज की लालची अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नित नए कारनामे दहेज के लालचियों द्वारा किए जा रहे हैं तथा विवाहिताएँ प्रताड़ना झेलने को मजबूर है।
वंदना देवी पत्नी अनुज शाक्य निवासी शमशेरगंज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी दो वर्ष पूर्व शमशेरगंज निवासी अनुज शाक्य पुत्र वीरेंद्र के साथ हुई थी। वह अपने पिता हरि ओम पुत्र रूपलाल शाक्य निवासी सकरावा जनपद कन्नौज के साथ थाने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति अनुज पुत्र वीरेंद्र सिंह ननद पूनम तथा प्रीति और सास शारदा देवी अतिरिक्त दहेज की खातिर उनकी मारपीट करते हैं उन्होंने बताया कि उनके पिता ने शादी के समय दहेज के चार लाख रुपए उनको दिए थे। परंतु उनके पति उनसे दोबारा पैसों की मांग करते रहे हैं। जब वह पैसे नहीं दे पाते हैं तो उक्त सभी लोग उनके साथ मारपीट करते हैं, खाना खर्चा नहीं देते हैं, और घर से निकालने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा की तीन मार्च को उपरोक्त सभी लोगों ने उनके साथ मारपीट की जब उन्होंने अपने पिता को सूचित किया तो उक्त सभी ने उनको तथा उनके पिताजी के साथ मारपीट की और स्टांप पर जबरन तलाक के हस्ताक्षर कर लिए और डेढ़ माह का बेटा उनसे छीन लिया। इसके अलावा उनके सारे जेवरात भी छीन लिए और उनको घर से निकाल दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


















Leave a Reply