Advertisement

थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम ने 04 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से ट्रक में क्रूरतापूर्वक बाध कर ले जाए जा रहे 3 राशि गाय, 2 राशि बच्चा व 7 राशि भैस तथा 5 राशि पड़वा व तमंचा कारतूस बरामद

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम ने 04 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से ट्रक में क्रूरतापूर्वक बाध कर ले जाए जा रहे 3 राशि गाय, 2 राशि बच्चा व 7 राशि भैस तथा 5 राशि पड़वा व तमंचा कारतूस बरामद

डा0 अजय पाल, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगराबादशाहपुर विनोद कुमार मिश्र मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कोदहू नहर पुलिया के पास से ट्रक वाहन से परिवहन हो रहे जानवरो को रोका गया तो वाहन उपरोक्त पर सवार तस्करो द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया पुलिस बल द्वारा हिकमत अमली से वाहन पर सवार चारो पशु तस्करो को गिऱफ्तार कर जामा तलासी ली गयी तो एक तमन्चा 315 बोर एक खोखा कारतूस तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ तथा वाहन पर लदे जानवरो को देखा गया तो 3 राशि गाय 2 राशि बच्चा व 7 राशि भैस तथा 5 राशि पडवा ट्रक पर क्रूरता पूर्वक रस्सी से बांध कर लादे गये थे जिस सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0-411/24 धारा 109/3(5)बीएनएस व 11 पशू क्रूरता अधिनियम व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.राहुल कुर्मी पुत्र जवाहर लाल कुर्मी निवासी ग्राम बुधुवा थाना मझगवा जिला जबलपुर मध्य प्रदेश।
2.रमाशंकर मिश्र पुत्र शम्भूनाथ मिश्र निवासी हैन्सी परजी थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ।
3.सुशील कुमार कश्यप पुत्र रामलखन कश्यप निवासी देवरी हरदोपट्टी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ।
4.धर्मेन्द्र दुबे पुत्र मुकेश कुमार दुबे निवासी कस्बा पनागर (जगमोहन वार्ड) थाना पनागर जनपद जबलपुर मध्य प्रदेश।
बरामदगी का विवरण-
1.एक ट्रक वाहन संख्या UP-70 JT-0793 जिसमें 3 राशि गाय, 2 राशि बछडा, 7 राशि भैस व 5 राशि पडवा।
2.एक तमंचा .315 बोर मय एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
2.उ0नि0 उ0नि0 गंगा सागर मिश्र, थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
3.उ0नि0 विनोद कुमार सिंह, थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
4.का0 आनन्द कुमार सिंह, थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
5.का0 हरीश कुमार, थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
6.का0 जितेन्द्र यादव, थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
7.का0 विपिन यादव, थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
8.का0 राकेशमणि, थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!