जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट
पुलिस अधीक्षक की उपस्थिती में जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित अधिकारीगण आगामी महाकुंभ के दृष्टिगत सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जैसे सड़क, प्रकाश व्यवस्था, यातायात आदि को ससमय सुनिश्चित कर लें। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से भी सहयोग करने की अपील की गयी।
जनपद में चाइनीज मांझा की बिक्री पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर चाइनीज मांझा बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की जाए, इसके साथ ही संबंधित एसएचओ और हल्का सिपाही की भी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए।
ई-रिक्शा से संबंधित रूट डाइवर्जन, रूट प्लान व्यवस्था आदि की व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए गये। इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को निर्देशित किया गया कि व्यापारियों को जागरूक किया जाए कि बिक्री के दौरान वे सड़कों पर अतिक्रमण न करें। कहा गया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामानों की बिक्री न किया जाए इसके साथ ही इसका प्रयोग भी ना करने की सलाह सभी को दी गयी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तथ्यों की सत्यता की जांच बाद सोशल मीडिया पर खबरों को प्रसारित करें, उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस प्रशासन जनपद में अमन चैन कायम रखने के लिए कटिबद्ध है, शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
















Leave a Reply