गंगेश कुमार पाण्डेय
12 /12./2024
(ब्यूरोचीफ)सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
“चीनी मिल के पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ”विधायक बोले– चीनी मिल की बदहाली के लिए अधिकारी जिम्मेदार”

(संवाददाता) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश
जनपद की इकलौती चीनी मिल का आज गुरुवार को नए पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के साथ जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना, भाजपा जिला अध्यक्ष आर ए वर्मा आदि ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर नए पराई सत्र की शुरुआत की। वही विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए चीनी मिल की क्षमता बढ़वाने और जीर्णोद्धार की बात कही।
किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र 2024–2025 का विधि विधानके साथ विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि हर साल चीनी मिल की शुरुआत पर शुभारंभ होता है। हम लोग सनातन धर्म वाले हैं। इसलिए विधि विधान से पूजा कराई गई। पूजा संपन्न होने के बाद हम लोगों ने ट्रैक्टर की किसानों को सम्मानित किया।
“वर्षों से हो रही क्षमता वृद्धि की मांग”
कंप्यूटर से पर्ची निकाल कर चीनी मिल को चालू किया गया। गन्ना डालकर चीनी मिल की शुरुआत कर दी गई है। विधायक ने आगे कहा कि निश्चित रूप से चीनी मिल का हाल अच्छा नहीं है। कहीं न कहीं इसके लिए अधिकारी ज्यादा जिम्मेदार हैं। फिलहाल हम लोग इस चीनी मिल के पुनः नवीनीकरण और इसकी क्षमता वृद्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनसे मांग की है। जब क्षमता वृद्धि हो जाएगी तो अपना जनपद ही नहीं अगल-बगल जनपदों के जो भी किसान है। उनके गन्ने की आपूर्ति सुगमता से हो सकेगी।
















Leave a Reply