सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
बीकानेर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश के बाद श्रीडूंगरगढ़ थाना अधिकारी इंद्र कुमार द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद अब स्टेट हाईवे अतिक्रमण मुक्त होने की कार्रवाई शुरू हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ के सरदारशहर रोड पर स्टेट हाईवे पर बजरी व ग्रीट डालकर सड़क को ब्लॉक करने वह आम जनजीवन को खतरे में डालने की लगातार शिकायतों के बाद आखिरकार नगर पालिका प्रशासन आज एक्शन मोड़ में नजर आया नगर पालिका के एसआई कमल किशोर की टीम द्वारा सरदारशहर रोड पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है नगरपालिका की जेसीबी ट्रैक्टरों व नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सड़क पर डाली गई बजरी व ग्रीट उठाने का काम शुरू कर दिया गया है। दुकानदारों को पाबंद भी किया जा रहा है कि सड़क पर बजरी ग्रीट ना डालें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि आमजन से यह आशा की जाती है की सड़कों पर बजरी ग्रीट पत्थर डालकर अतिक्रमण न करें क्योंकि इस वजह से नागरिकों को परेशानी होती है साथ दुर्घटनाए भी बढ़ने की सम्भावना रहती है।


















Leave a Reply