Advertisement

शकरकंद में मौजूद है भरपूर आयरन

शकरकंद में मौजूद है भरपूर आयरन (स्वास्थ्य सलाह,घरेलू नुस्खे)

(स्वास्थ्य सलाह,घरेलू नुस्खे)

प्रकृति ने हमारे सेहत का खास ख्याल रखा है।बस जरूरत है तो पुरानी चीजों को ढूंढने की,उसके इस्तेमाल करने के तौर तरीकों को जानने की।

लेकिन आज के परिवेश में लोग झटपट आराम मिलना चाहते हैं,इस लिए पुरानी चीजों से दूरी हो गई,जबकि सच्चाई यह है कि पुरानी चीजें कितनी लाभप्रद हैं यह तो आप इस्तेमाल करके ही जानेंगे।आइए जानते हैं शकरकंद क्या है…

शकरकंद जिसे स्वीट पोटैटो Sweet Potato भी कहते हैं।
यह खाने में काफी मीठा होता है। अमूमन इसे व्रत (vrat food) में खाया जाता है।यह फलहार में आता है,तथा यह काफी स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही सेहत के लिए लाभकारी भी बहुत होता है। इसे आप भूनकर (Roasted Shakarkand) अगर खाते हैं तो, ज्यादा ही फायदा पहुंचाएगा। तो चलिए जानते हैं यह किन किन तरीकों से सेहत के लिए लाभप्रद है।

भुनी हुई शकरकंद खाने के कई फ़ायदे हैं:-

शकरकंद में मौजूद फ़ाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वज़न घटाने में मदद मिलती है।

शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं।

शकरकंद में मौजूद कैरोटीनॉयड ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन, आंखों से जुड़ी बीमारियों की संभावना को काफी हद तक कम करता है।

शकरकंद में मौजूद विटामिन ए आंखों के लिए फ़ायदेमंद होता है।

शकरकंद में मौजूद आयरन, शरीर में पूरा दिन एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

शकरकंद में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फ़ॉस्फ़ोरस, पोटैशियम, थायमिन, और कैरोटेनॉयड्स हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं।

शकरकंद में मौजूद एंटी-एथेरोस्क्लोरोटिक, एंटीमुटाजेनिक, एंटी-वायरस, एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटीहाइपरग्लिसेमिक, और एंटीहाइपरटेंसिव जैसे गुण होते हैं।

शकरकंद को खाने से ग्लूकोमा जैसी बीमारी का भी खतरा कम होता है। इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन की मात्रा अधिक होता है जो आँखों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है।

शकरकंद खाने से बालों की सेहत अच्छी होती है.क्योंकि इसमें केरोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

यह त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा होता है. आप इसे भूनकर या फिर उबालकर खा सकते हैं।

शकरकंद खाने से चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियां और फाइन लाइन गायब हो जाती है. इसमें बीटा, विटामिन सी, ई होता है।

इसके खाने से फ्रीरे़डिकल्स से भी छुटकारा मिलता है।

चेतावनी:- कोई भी सलाह आपकी जानकारी के लिए दिए गए हैं।कोई भी प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक/विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।किसी भी प्रकार की हानि लाभ के लिए सत्यार्थ वेब न्यूज मीडिया नेटवर्क जिम्मेदार नहीं होगा।

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!