Advertisement

बीकानेर-IRCTC की वेबसाइट 2 घंटे तक बंद रही, शाम 4 बजे के बाद अगले 24 घंटे तक नया अकाउंट नहीं बनेगा

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के वेबसाइट और ऐप पर ई-टिकटिंग सर्विस सोमवार को मेंटिनेंस एक्टिविटी के कारण एक घंटे के लिए ठप पड़ गई थी। इस दौरान साइट खोलने पर मैसेज आ रहा था, “मेंटिनेंस एक्टिविटी के ई-टिकटिंग सेवा अगले एक घंटे के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। कृपया बाद में प्रयास करें। कैंसलेशन/टीडीआर फाइल करने के लिए, कृपया ग्राहक सेवा नंबर 14646, 0755-6610661 और 0755-4090600 पर कॉल करें या etickets@irctc.co.in पर मेल करें।”
दोपहर बाद यह समस्या दूर हो गई और साइट खुलने लगी। हालांकि, यूजर्स अभी भी आज शाम 4 बजे से कल यानी 10 दिसंबर को शाम 4 बजे तक नया रजिस्ट्रेशन, लॉग इन पासवर्ड में बदलाव और प्रोफाइल पासवर्ड को अपडेट नहीं कर पाएंगे।

1999 में भारतीय रेलवे में शामिल हुआ था आईआरसीटीसी इंडियन रेलवे केटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन

(आईआरसीटीसी) भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक मिनी रत्न (श्रेणी-1) सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है. ढक्रष्टञ्जष्ट को 27 सितंबर 1999 को भारतीय रेलवे की एक शाखा के रूप में शामिल किया गया था. इसका उद्देश्य स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर केटरिंग और हॉस्पिटैलिटी को मैनेज करना है. इसके साथ ही बजट होटल्स, स्पेशल टूर पैकेज, इनफॉर्मेशन एंड कॉमर्शियल पब्लिसिटी और ग्लोबल रिजर्वेशन सिस्टम के डेवलपमेंट के माध्यम से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!