Advertisement

बोर्ड ने जनपद में बनाए 114 परीक्षा केंद्र जिले में किया केवल एक संशोधन

संवाददाता हरिकृष्ण शुक्ल
पुरवा- उन्नाव

बोर्ड ने जनपद में बनाए 114 परीक्षा केंद्र जिले में किया केवल एक संशोधन


माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड प्रयागराज द्वारा संचालित परिषदीय परीक्षा वर्ष 2025 की अंतिम केंद्र सूची बोर्ड ने कल कर दी जारी जिसमें कुल 114 परीक्षा केन्द्रों को किया सम्मिलित।
बोर्ड ने स्वयं द्वारा पूर्व प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव न करते हुए केवल एक परीक्षा केंद्र विवेकानंद इण्टर कालेज नेवरना को काट ऋषिकुल विद्यापीठ इंटर कालेज पुरवा को किया शामिल।
बोर्ड की मनमानी व जिला विद्यालय निरीक्षक व जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी की लापरवाही से जो विगत 2007 से अनवरत परीक्षा केन्द्र बनते चले आ रहे है उनको नही किया गया शामिल,इसी कड़ी में सरजू देवी माता प्रसाद इंटर कालेज बैगांव असोहा उन्नाव के प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम ने बताया कि हमारा विद्यालय केंद्र सम्बन्धी समस्त आधारभूत सुविधाओं से युक्त है हमारे यहां परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पादित कराता चला आ रहा है फिर भी इस बार परीक्षा केंद्र से वंचित है ।
बोर्ड ने न तो छात्राओ का हित देखा न ही वांछित सुविधाएँ। वही परिहरि के बद्रीप्रसाद इंटर कालेज की छात्राओं व प्रधानाचार्य ने बोर्ड व जिला विद्यालय निरीक्षक की शिथिलता पर उठाए सवाल बोले की पता नही बोर्ड किस आधार पर केंद्र निर्धारण करता है जिसमे की हम जैसी छात्राओ को अपने केंद्र से 12 किमी की दूरी पर देने जाना पड़ेगा जो बेहद चिंतनीय है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!