जल जीवन मिशन की पाइप फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद
जल जीवन मिशन की फटी पाइप से पूनी भीम पट्टी ( चांदा) गांव में नहर की पटरी पर बर्बाद होता हजारों लीटर पानी
रजनीश शुक्ला (संवाददाता) 9 /12 /2024
सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर
उत्तर प्रदेश

सत्यार्थ न्यूज़ (चांदा) सुलतानपुर:
(चांदा)विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा पूनी भीम पट्टी की माइनर पर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल जल जीवन मिशन की पाइप से हजारों लीटर पानी अनावश्यक बर्बाद हो रहा है।
जहां तहां पाइप बिछाकर
पानी सप्लाई भी चालू कर दिया है। किंतु पूरे जनपद में ऐसी कोई ग्राम सभा नहीं है जहां जल निगम का कार्य सत प्रतिशत पूर्ण हुआ हो । अधिकांश ग्राम सभा में पाइपों को बिछाकर कुछ ग्रामीणों के यहां जल निगम की टोंटी लगा दी गई है। अधिकांश कार्य आधा अधूरा पड़ा है।
कार्यदाई संस्था की लापरवाही और अधिक से अधिक मुनाफा कमा कर कार्य की इति श्री कर देना इनका ध्येय बन चुका है। जिससे पूरे जनपद में ही नहीं पूरे प्रदेश में यही स्थिति है।

पानी सप्लाई के दौरान यदि कहीं किसी प्रकार का अवरोध या शिकायत आती है जैसे कहीं लीकेज है, कहीं पाइप फटी है, कहीं टोटी नहीं लगी है। कार्यदाई संस्था के ठेकेदार और बेंडर यह कह करके हीला हवाली करते हैं कि ऊपर अधिकारी से इसका अलग से बजट पास करवाइए तभी ठीक करूंगा।
शासन को इस तरफ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जिससे इन लापरवाह कार्यदाई संस्थाओं और ठेकेदारों पर नकेल लगाई जा सके।

















Leave a Reply