गंगेश कुमार पाण्डेय
8 /12 /2024
(ब्यूरोचीफ)सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर उत्तर प्रदेश
पूर्व “सपा विधायक”बाहुबली” “संतोष पाण्डेय “के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता उलंघन केस में हुई गवाही

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय के मामले में हुई गवाही
सुलतानपुर के लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय समेत 12 आरोपियों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एमपी/ एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। दरोगा राजीव कुमार मिश्र की गवाही कोर्ट में…
पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय के मामले में हुई गवाही
सुलतानपुर। लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय समेत 12 आरोपियों के खिलाफ जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एमपी/ एमएलए कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। कोतवाली नगर में तैनात दरोगा राजीव कुमार मिश्र की गवाही कोर्ट ने दर्ज की। विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने दरोगा से जिरह के लिए अगली सुनवाई नियत की है। पूर्व विधायक और उनके दर्जन भर साथियों पर फरवरी 2022 में दो मुकदमे बीते विधानसभा चुनाव के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी रहे वीडीओ संदीप सिंह ने कोतवाली देहात थाने में दर्ज कराए गए थे जिसमें अभियोजन साक्ष्य जारी है।

















Leave a Reply