Advertisement

पीएम किसान योजना:–”अब बिना “फार्मर रजिस्ट्री “नहीं मिलेंगे किस्त के पैसे”किसान तुरंत करवा लें ये काम”

गंगेश कुमार पाण्डेय
8 /12 /2024
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर उत्तर प्रदेश

पीएम किसान योजना:–”अब बिना “फार्मर रजिस्ट्री “नहीं मिलेंगे किस्त के पैसे”किसान तुरंत करवा लें ये काम”

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:

पीएम किसान योजना: अब बिना ‘फॉर्मर रजिस्ट्री’ नहीं मिल पाएंगे किस्त के पैसे, किसान आज ही करवा लें ये काम,
अगर आप एक किसान हैं तो फिर आप पीएम किसान योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं और हर साल 6 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं। पर ध्यान रहे कि इसके लिए कुछ काम करवाने अनिवार्य होते हैं।
किन किसानों को करवाना होगी फॉर्मर रजिस्ट्री? – फोटो :
अगर आप एक किसान हैं तो फिर आप पीएम किसान योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं और हर साल 6 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं। पर ध्यान रहे कि इसके लिए कुछ काम करवाने अनिवार्य होते हैं।
देश में चलने वाली कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनके अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। इसमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसमें आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना को किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें खेती में मदद देने के लिए चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।

इसी क्रम में इस बार अगली किस्त यानी 19वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन इससे पहले बतौर लाभार्थी आपका ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपके लिए अब एक काम और करवाना जरूरी है। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये काम क्या है और कैसे करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं.।
किन किसानों को करवाना होगी फॉर्मर रजिस्ट्री? – फोटो
क्या काम करवाना है और कैसे करवाएं?
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या नए जुड़े हैं तो आपके लिए अब फॉर्मर रजिस्ट्री करवाना भी अनिवार्य है। इस काम को अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर 2024 तक पूरा करवा लेना है। ऐसे में अगर योजना से जुड़े जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे, वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
किन किसानों को करवाना होगी फॉर्मर रजिस्ट्री? – फोटो :
फॉर्मर रजिस्ट्री करवाने के लिए विभाग की तरफ से वेब पोर्टल शुरु किया गया है। जैसे, अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं तो आप इस पोर्टल https://upfr.agristack.gov.in पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं
पोर्टल के अलावा आप अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर जाकर या फिर सरकार द्वारा पंचायत भवन या गांव में अन्य जगहों पर लगाए गए कैंप से आप ये काम करवा सकते हैं।
किन किसानों को करवाना होगी फॉर्मर रजिस्ट्री? – फोटो :
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और फॉर्मर रजिस्ट्री करवा रहे हैं, तो जान लें कि आपको इसके लिए कुछ दस्तावेज चाहिए। इसमें सबसे पहले तो लाभार्थी को अपना आधार कार्ड चाहिए, इसके साथ योजना से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का होना जरूरी है, साथ ही आपको खतौनी भी चाहिए।
किन किसानों को करवाना होगी फॉर्मर रजिस्ट्री? – फोटो
यहां ये भी जान लें कि फॉर्मर रजिस्ट्री में किसान और उनके पिता का नाम, उसके स्वामित्व वाले सभी गाटा संख्याएं दर्ज की जाएंगी। अगर खातेदार साझा होता है तो ऐसे में किसान का अंश, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ई-केवाईसी की जानकारी होगी। ऐसे में अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है तो तुरंत करवा लें ताकि, आपको किस्त का लाभ मिल सके।
और पढ़ें…
जान लें काम की बात: किसी की मौत के बाद क्या करना चाहिए आधार-पैन कार्ड का? यहां जानें जवाब
किन किसानों की और क्यों अटक सकती है 19वीं किस्त?
14 दिसंबर तक करवा लें अपने आधार को अपडेट।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!