Advertisement

बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर धार्मिकस्थलों से लाउडस्पीकरों को म्यूट करने के लिए सर्वे करने की तैयारी में जिले के अफसर

प्रतापगढ/बेल्हा
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)

बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर धार्मिकस्थलों से लाउडस्पीकरों को म्यूट करने के लिए सर्वे करने की तैयारी में जिले के अफसर


प्रतापगढ। आगामी दिनों में बोर्ड और स्तनक की परीक्षाओं को मद्देनजर सीएम ने धार्मिकस्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे लाउडस्पीकरों को म्यूट करने का फरमान सुनाया है। कार्यवाही के पहले ही शहर के साथ तहसीलों की बाजारों के आस पास एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समितियों से मिल संवाद करेंगे। आदेश को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी कामकाज के लिए तैयार हैं। मंदिर,मस्जिद, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स,मैरिज हॉल,धर्मशाला आदि ऐसे परिषरो में लाउडस्पीकरों को बजाने पर रोक लगेगी। प्रत्येक वर्ष बोर्ड परीक्षा के समय सार्वजनिक स्थानों से लाउडस्पीकर हटवाने का कार्य किया जाता है। हालांकि लाउडस्पीकर हटाने का लक्ष्य 20 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!