Advertisement

सुसनेर त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज/मनीष माली
सुसनेर

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

सुसनेर। मंगलवार को दोपहर 12 बजे स्थानीय सोयत रोड़ पर स्थित सुसनेर पुलिस थाना परिसर में आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर के शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम मिलिंद ढोके, तहसीलदार विजय सेनानी, जनपद पंचायत सीईओ राजेशकुमार शाक्य, थाना प्रभारी अनिलकुमार मालवीय एवं सीएमओ ओपी नागर ने शांति समिति की बैठक में महाशिवरात्रि, रमजान, होली, रंगपंचमी एवं श्रीराम मंदिर धर्मशाला प्रांगण में होने वाली गौकथा की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों द्वारा बैठक में शांतिसमिति के सदस्यों से चर्चा की गई। जिसमें नगर में त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से बनाए जाने की अपील प्रशासनिक अमले के द्वारा की गई। बैठक में 8 मार्च को महाशिवरात्रि, 9 मार्च को होने वाली गोकथा तथा उसके बाद रमजान के महीने में एवं होली एवं रंगपंचमी का शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों को मनाने को लेकर के बैठक में सभी से सहयोग की अपील की गई। इस अवसर परलोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशिकहुसेन बोहरा, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, पार्षद प्रदीप सोनी एवं इबादुल्ला खान, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रियाज खान पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मोहिज अली बोहरा, एमपीईबी स्टेशन प्रभारी दिग्विजय दांगी, घनश्याम पुष्पद, शुभम विश्वकर्मा, दिनेश व्यास, बंटी सिलोरिया सहित शांतिसमिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
चित्र : सुसनेर एसडीएम मिलिंद ढोके शांतिसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!