सत्यार्थ न्यूज/ मनीष माली
खुशियों की दस्ता
जनसुनवाई में दो दिव्यांग आवेदकों की समस्या का तत्काल हुआ निराकरण
सुसनेर/जनसुनवाई से निराकरण होने पर अपार खुशी के साथ क्षेत्र के दो विकलांग अपनी खुशीज़ाहिर करते हुए बताया कि मोदी राज में गरीबों की ही सुनी जाती है यह हमें सुनने को ही नहीं देखने को भी मिल रहा है। अब तो हमें भगवान के बाद अगर भरोसा है तो सिर्फ मोदी राज पर ही।
मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनससुनवाई में एडिप योजनान्तर्गत दिव्यांग आवेदक देवबाई को मोटराईज्ड ट्रायसिकल एवं नीरज को ट्रायसिकल प्रदान कर उनकी एक स्थान से दूसरे स्थान आने-जाने एवं अन्य दैनिक समस्याओं का हाथो-हाथ निराकरण अधिकारियों द्वारा किया गया। तत्काल ट्रायसिकल मिल जाने से दोनों आवेदकों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद किया गया।
उल्लेखनीय है कि नलखेड़ा निवासी दिव्यांग देवबाई एवं मगिशखेड़ी सुसनेर के दिव्यांग नीरज ने ट्रायसिकल प्रदान करवाने हेतु आवेदन दिया, जनसुनवाई कर रही जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा आवेदकों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए तत्काल सामाजिक न्याय विभाग के शाखा प्रभारी निलेश झांसिया को ट्रायसिकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिस पर कार्यवाही पूरी कर जनसुनवाई में ही तत्काल आवेदिका देवबाई को मोटराईज्ड ट्रायसिकल व हेलमेट तथा दिव्यांग नीरज को ट्रायसिकल सीईओ जिपं श्रीमती कौर, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग किरण बरवडे के द्वारा प्रदान की गई। ट्रायसिकल मिलने पर दोनों दिव्यांग बेहद खुश नजर आए, हाथो-हाथ उनकी समस्या का निराकरण हो जाने से उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। वे मन ही मन मुस्कुराकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहने लगे कि ट्रायसिकल मिल जाने से कहीं भी आने-जाने के लिए अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे।

















Leave a Reply