Advertisement

बीकानेर-ट्रॉमा सेन्टर निर्माण की मांग को लेकर धरने का 53 वा दिन तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी।

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय के सामने ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग को लेकर धरना लगातार आज 53 दिन भी जारी सैंकड़ो नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू करवाने के लिए चल रहे आंदोलन के आज 53 वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा क्रमिक अनशन के तीसरे दिन ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति की और से राजेन्द्र प्रसाद स्वामी व रामकिशन गावड़िया अनशन पर रहे। ट्रॉमा सेंटर जल्द बनाने की मांग पर आंदोलनकारी उपखण्ड कार्यालय के सामने धरनास्थल पर सुबह से शाम तक क्रमिक अनशन रख कर अपना विरोध जताया धरनास्थल पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए अपना समर्थन दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!