Advertisement

आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनपद बाराबंकी को प्रदेश में प्रथम स्थान तथा समस्त थानों को भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ-

 रिपोर्टर शिवकुमार वर्मा सिरौलीगौसपुर जनपद बाराबंकी
दिनांक 04.12.2024

आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनपद बाराबंकी को प्रदेश में प्रथम स्थान तथा समस्त थानों को भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ-

 

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह के नेतृत्व में जनपद बाराबंकी को माह नवम्बर-2024 की रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश स्तर पर प्राप्तांक के अनुसार जनपद बाराबंकी के 23 थानों 1- कोतवाली नगर, 2- रामनगर, 3- देवा, 4-जैदपुर, 5- सफदरगंज, 6- सतरिख, 7-रामसनेही घाट, 8- मसौली, 9- मो0पुर खाला, 10- टिकैतनगर, 11- असन्द्रा, 12- हैदरगढ़, 13- बदोसराय, 14- दरियाबाद, 15- लोनीकटरा, 16- जहांगीराबाद, 17- कोठी, 18- सुबेहा, 19- कुर्सी, 20- महिला थाना, 21- घुंघटेर, 22- बड्डूपुर व 23- फतेहपुर जनपद बाराबंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!