Advertisement

बेंच प्रेस और डेड लिप्ट प्रतियोगिता में जीते, 2सिल्वर मेडल

रिपोर्टर लेखराज शर्मा
बारां

 

एशिया पॉवर लिप्टिंग प्रतियोगिता….

बेंच प्रेस और डेड लिप्ट प्रतियोगिता में जीते, 2सिल्वर मेडल

शाहाबाद तहसील के देवरी कस्बे का रहने वाला करन सिंह सिकरवार पुत्र ब्रजपाल सिंह सिकरवार ने अपना ही नहीं बल्कि पूरे बारा जिले का नाम रोशन किया है। ब्रजपाल सिंह सिकरवार ने बताया कि करन सिंह सिकरवार ने इससे पहले नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। साथ ही एशिया के लिए सलेक्शन हुआ।इसके बादएशिया पॉवर लिप्टिंग जो कि गोवा में 2 दिसंबर को प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें अलग अलग देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिनमें मलेशिया, ताइवान, श्री लंका, नेपाल, बंगलादेश, थाईलैंड, भूटान आदि देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें 65किलो वजन श्रेणी प्रतियोगिता में 27खिलाड़ियों ने भाग लिया जो अलग अलग देशों से हिस्सा लेने आए। इस एशिया पॉवर लिप्टिंग प्रतियोगिता में भारत देश से खेले गए करन सिंह सिकरवार ने बेंच प्रेस में 90kg वजन उठाकर ओर डेड लिप्ट में 150kg वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहे ।जिसमें उन्होंने देश के लिए दो सिल्वर मेडल जीते। लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी बधाई का दौर चल रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!