सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
सर्दियों में अक्सर इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से बीमारियां और संक्रमण आसानी से लोगों को शिकार बना लेते हैं। ऐसे में मकई यानी मक्का आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। सर्दियों में इसे खाने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। यह दिल को हेल्दी बनाता है और वेट लॉस में भी मदद करता है। आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे।
HighLights
1.सर्दियों में अक्सर हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है।
2.ऐसे में मकई हमारी सेहत को दुरुस्त करने में मददगार हो सकता है।
3.इससे सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं, जो बेहद कम लोग जानते हैं।
सर्दियों में अक्सर हमारी लाइफस्टाइल में बदलाव होने लगता है। खानपान से लेकर पहनावे तक, इस मौसम में सबकुछ बदल जाता है। साथ ही इस दौरान अक्सर इम्युनिटी भी काफी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से बीमारियां और संक्रमण लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसे में खुद को हेल्दी बनाए रखना बेहद जरूरी है और मकई यानी मक्का इसमें आपकी मदद कर सकता है। यह पोषण से भरपूर एक अनाज है, जिसे भुनकर, उबालकर या कॉर्नमील जैसे तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है।
आइए जानते हैं कुछ हैरान करने वाले फायदे-
आंखों के लिए गुणकारी
मक्के में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों के लिए गुणकारी होते हैं और आंखों को उम्र से संबंधित स्थितियों जैसे मैक्यूलर डीजनरेशन से बचाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद कैरोटीनॉयड आंखों को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है।
मांसपेशियां रिपेयर करे
मक्का एक प्लांट-बेस्ड प्रोटीन है, जिसे डाइट में शामिल करने से मांसपेशियों को काफी फायदा मिलता है। यह मसल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। साथ ही शरीर के रखरखाव में भी मदद करता है। इसे रोजाना खाने से एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करने में मदद मिलती है।
बेहतर ग्लूटेन-फ्री ऑप्शन
मक्का एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है। ऐसे में लोग जिन्हें ग्लूटेन इनसेंसिटिविटी है या वह सीलिएक डिजीज से पीड़ित हैं, उनके लिए मक्का एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा।
विटामिन-बी से भरपूर
अगर आपके शरीर में विटामिन- बी की कमी है, तो मक्का आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित होगा। इसमें विटामिन-बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे इसे डाइट में शामिल करने से एनर्जी मिलती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
गठिया में असरदार
सर्दियों में मौसम में अक्सर गठिया की समस्या बदतर हो जाती है। ऐसे में मकई इससे राहत दिलाने में काफी मदद कर सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, तो सूजन कम करने में मदद करता है, जिससे आर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
हार्ट डिजीज का खतरा कम करे
ठंड के मौसम में हार्ट डिजीज का खतरा काफी बढ़ जाता है। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें पहले से ही दिल से जुड़ी समस्याएं हैं। ऐसे में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर मक्का हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी मैनेज करता है।
वेट लॉस में मददगार
मक्के में फाइबर ज्यादा और फैट कम होता है। इस तरह यह भूख को कंट्रोल करने और आपके वजन घटाने की कोशिशों में मदद करने के साथ-साथ कैलोरी इनटेक को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।