Advertisement

राजपुर – मंडलेश्वर जाम गेट रोड पर पहाड़ टूटकर गिरा रास्ते पर,इंदौर मार्ग पूरी तरह बंद…..

दिनाँक 4।3।2024

ब्रेकिंग न्यूज , 

मंडलेश्वर जाम गेट रोड पर पहाड़ टूटकर गिरा रास्ते पर ०

” मंडलेश्वर महू इंदौर मार्ग पूरी तरह बंद “

महेश्वर। पवित्र और पर्यटन नगरी महेश्वर के मंडलेश्वर नगर से होकर जाने वाले राज्य सरकार द्वारा संरक्षित जाम गेट का मार्ग जो कि इंदौर महू जाने का मुख्य मार्ग है। मंडलेश्वर सहित आसपास के क्षेत्रवासी इसी मार्ग का उपयोग इंदौर और महू जाने के लिए करते हैं। सोमवार सुबह को अचानक पहाड़ टूट कर रोड पर आ गिरा जिससे उक्त मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है। वह तो गनीमत रही की पहाड़ का मलवा गिरने के समय रोड से कोइ नहीं गुजर रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जाम गेट पर्यटन क्षेत्र भी है जहां बड़ी संख्या में आसपास के पर्यटक घूमने आते हैं। घटना के बाद प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर मार्ग को चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

० संवाददाता हेमन्त नागझिरिया, राजपुर ०

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!