Cricket IPL Auction 2025:क्रिकेट आईपीएल ऑक्शन के पहले दिन कुल 72 खिलाड़ियों पर 467.95 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने और नीलामी के पहले दिन उन पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके लिए 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाई. जबकि पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में ख़रीदा. ऐसे में अय्यर आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 23.75 करोड़ में खरीदा.
वेंकटेश अय्यर के लिए इतनी बड़ी बोली के लिए किसी को उम्मीद नहीं रही होगी. युज़वेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को भी 18 करोड़ की बड़ी राशि के साथ पंजाब की टीम में शामिल किया गया है. चहल अब तक के आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे स्पिनर बन गए हैं. इस सीज़न में लखनऊ और पंजाब दोनों को नए कप्तानों की ज़रूरत थी, और पंत और श्रेयस इन भूमिकाओं को निभा सकते हैं. दोनों खिलाड़ियों ने कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा आईपीएल 2024 की नीलामी में मिचेल स्टार्क के लिए 24.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली को भी पार कर लिया है.
पहले दिन नीलामी के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पर्स में सबसे अधिक पैसा है. बेंगलुरु के पर्स में 30.65 करोड़ रुपये बचे हैं और उनके पास तीन आरटीएम भी बरकरार हैं. जबकि पहले दिन मुंबई इंडियंस ने सबसे कम खिलाड़ियों को खरीदा. मुंबई ने सिर्फ चार खिलाड़ी खरीदे, जिसमें ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं, जो अब तक उनके लिए एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं. पंजाब किंग्स जो नीलामी में सबसे अधिक पर्स के साथ उतरी थी, उसने अय्यर, चहल, अर्शदीप, मैकवेल, वढेरा, व्यशांक सहित अन्य खिलाड़ियों पर जमकर पैसा खर्च किया.
यहां देखें पहले दिन बिके खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
पहले सेट में इतने में बिके मार्की प्लेयर्स
अर्शदीप सिंह- 18 करोड़- पंजाब किंग्स
कगिसो रबाडा – 10.75 करोड़ – गुजरात टाइटंस
श्रेयस अय्यर- 26.75 करोड़- पंजाब किंग्स
जोस बटलर- 15.75- गुजरात टाइटंस
मिचेल स्टार्क- 11.75 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स
ऋषभ पंत- 27 करोड़- लखनऊ सुपर जायंट्स
दूसरे सेट में इतने में बिके मार्की प्लेयर्स
मोहम्मद शमी – 10 करोड़ -सनराइजर्स हैदराबाद
डेविड मिलर- 7.50 करोड़- लखनऊ सुपर जांयट्स
यजुवेंद्र चहल- 18 करोड़- पंजाब किंग्स
मोहम्मद सिराज- 12.25 करोड़- गुजरात टाइटंस
लियाम लिविंगस्टोन- 8.75 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
केएल राहुल – 14 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स
बल्लेबाज भी चमके
हैरी ब्रूक- 6.25 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स
एडन मार्करम – 2 करोड़- लखनऊ सुपर जायंट्स
डेवेन कॉन्वे- 6.25 करोड़- चेन्नई सुपर किंग्स
राहुल त्रिपाठी- 3.4 करोड़- चेन्नई सुपर किंग्स
जेक फ्रैजर-मैक्गर्क – 9 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स
ऑल-राउंडरों में वेंकटेश अय्यर ने चौंकाया
हर्षल पटेल- 8 करोड़- सनराइजर्स हैदराबाद
रचिन रवींद्र – 4 करोड़- चेन्नई सुपर किंग्स
रविचंद्रन अश्विन- 9.75 करोड़- चेन्नई सुपर किंग्स
वेंकटेश अय्यर- 23.75 करोड़- कोलकाता नाइट राइडर्स
मार्कस स्टोइनिस – 11 करोड़- पंजाब किंग्स
मिचेल मार्श – 3.4 करोड़- लखनऊ सुपर जायंट्स
ग्लेन मैक्सवेल- 4.2 करोड़- पंजाब किंग्स
विकेटकीपरों पर हुई पैसों की बारिश
क्विंटन डी कॉक- 3.6 करोड़- कोलकाता नाइट राइडर्स
फिल सॉल्ट- 11.5 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रहमानुल्लाह गुरबाज- 2 करोड़- कोलकाता नाइट राइडर्स
ईशान किशन – 11.25 करोड़- सनराइडर्स हैदराबाद
जितेश शर्मा – 11 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा
जोश हेडलवुड- 12.5 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
प्रसिद्ध कृष्णा- 9.5 करोड़- गुजरात टाइटंस
आवेश खान- 9.75 करोड़- लखनऊ सुपर जायंट्स
एनरिक नार्तजे- 6.5 करोड़- कोलकाता नाइट राइडर्स
जोफ्रा आर्चर- 12.5 करोड़- राजस्थान रॉयल्स
खलील अहमद- 4.8 करोड़- चेन्नई सुपर किंग्स
टी नटराजन- 10.75 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स
ट्रेंट बोल्ट- 12.5 करोड़- मुंबई इंडियंस
फिरकी गेंदबाज भी हुए मालामाल
महेश थीक्षाना- 4.40 करोड़- राजस्थान रॉयल्स
राहुल चाहर- 3.20 करोड़- सनराइजर्स हैदराबाद
एडम जम्पा- 2.40 करोड़- सनराइजर्स हैदराबाद
वानिन्दु हसरंगा- 5.25 करोड़- राजस्थान रॉयल्स
नूर अहमद- 10 करोड़- चेन्नई सुपर किंग्स
अनकैप्ड बल्लेबाज बने करोड़पति
अथर्व तायडे- 30 लाख- सनराइजर्स हैदराबाद
नेहल वढेरा- 4.20 करोड़- पंजाब किंग्स
अंगकृष रघुवंशी- 3 करोड़- कोलकाता नाइट राइडर्स
करुण नायर- 50 लाख- दिल्ली कैपिटल्स
अभिनव मनोहर- 3.20 करोड़- सनराइडर्स हैदराबाद
अनकैप्ड ऑलराउंडर भी बिके
निशांत सिंधु- 30 लाख- गुजरात टाइटंस
समीर रिज़वी- 95 लाख- दिल्ली कैपिटल्स
नमन धीर- 5.25 करोड़- मुंबई इंडियंस
अब्दुल समद- 4.20 करोड़- लखनऊ सुपर जांयट्स
हरप्रीत बरार- 1.50 करोड़- पंजाब किंग्स
विजय शंकर- 1.2 करोड़- चेन्नई सुपर किंग्स
महिपाल लोमरोर- 1.70 करोड़- गुजरात टाइटंस
आशुतोष शर्मा- 3.80 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स
कुमार कुशाग्र- 65 लाख- गुजरात टाइटंस
अनकैप्ड विकेटकीपर
रॉबिन मिंज- 65 लाख- मुंबई इंडियंस
अनुज रावत- 30 लाख- गुजरात टाइटंस
आर्यन जुयाल- 30 लाख- लखनऊ सुपर जांयट्स
अनकैप्ड तेज गेंदबाज
विष्णु विनोद- 95 लाख- पंजाब किंग्स
रसिख सलाम डार- 6 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आकाश मेधवाल-1.2 करोड़- राजस्थान रॉयल्स
मोहित शर्मा- 2.20 करोड़- दिल्ली कैपिटल्स
व्यशाक विजयकुमार- 1.80 करोड़- पंजाब किंग्स
वैभव अरोड़ा- 1.80 करोड़- कोलकाता नाइट राइडर्स
यश ठाकुर- 1.60 करोड़- पंजाब किंग्स
सिमरजीत सिंह- 1.50 करोड़- सनराइजर्स हैदराबाद
अनकैप्ड स्पिनर
सुयश शर्मा- 2.60 करोड़- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
कर्ण शर्मा- 50 लाख- मुंबई इंडियंस
मयंक मार्कण्डे- 30 लाख- कोलकाता नाइट राइडर्स
कुमार कार्तिकेय सिंह- 30 लाख-राजस्थान रॉयल्स
मानव सुथार- 30 लाख- गुजरात टाइटंस
पहले दिन की बड़ी हाईलाइट्स
•• मेगा ऑक्शन के पहले दिन मार्की, कैप्ड और अनकैप्ड प्लेयर्स को मिलाकर कुल 84 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें से 72 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंजाइजी ने खरीदा. हर फ्रेंचाइजी पहले दिन अपना खाता खोलने में सफल रही. वहीं 12 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला.
••कुल 641 करोड़ रुपये के पर्स के साथ सभी 10 फ्रेंचाइजी ऑक्शन टेबल पर उतरी थीं और पहले दिन ही 72 खिलाड़ियों को खरीदने में 467.95 करोड़ रुपये खर्च हुए. अब दूसरे दिन करीब 133 करोड़ रुपये के बजट के साथ बाकी खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा.
•√पहले दिन ही 3 खिलाड़ियों पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी, जिसमें ऋषभ पंत (27 करोड़ – LSG) सबसे महंगे साबित हुए. वहीं श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़ – पंजाब किंग्स) और वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ – कोलकाता नाइट राइडर्स) ने भी ऊंची रकम बटोरी.
••पंजाब किंग्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को 18-18 करोड़ में खरीदा. इसके साथ ही ये दोनों आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज बन गए.
••पहले दिन 12 खिलाड़ियों कोई खरीदार नहीं मिला, जिसमें 2 नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाले थे- डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के इन दिग्गजों पर दूसरे दिन नजर रहेगी.
••पहले दिन पंजाब किंग्स ने सबस ज्यादा 88 करोड़ रुपये खर्च किए. फ्रेंचाइजी ने ही सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ी खरीदे. वहीं गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स ने भी 9-9 खिलाड़ी खरीदे.
••वहीं सिर्फ 45 करोड़ रुपये के साथ उतरी मुंबई इंडियंस ने सिर्फ सबसे कम 4 खिलाड़ी खर्चे और सबसे कम 18.90 करोड़ रुपये खर्चे. वहीं 41 करोड़ के सबसे छोटे बजट के साथ उतरी राजस्थान ने 5 खिलाड़ी खरीदे और 23.65 करोड़ रुपये खर्च किए.
••ऑक्शन के पहले दिन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर रहे, जिन्हें गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा.
किस टीम ने खरीदे कितने खिलाड़ी?
चेन्नई सुपर किंग्स (7)
आर अश्विन (9.75 करोड़), डेवन कॉन्वे (6.25 करोड़), राहुल त्रिपाठी (3.40 करोड़), रचिन रवींद्र (4 करोड़), खलील अहमद (4.80 करोड़), नूर अहमद (10 करोड़), विजय शंकर (1.2 करोड़)
ऑक्शन पर्स बाकी – 15.60 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स (9)
मिचेल स्टार्क (11.75 करोड़), केएल राहुल (14 करोड़), हैरी ब्रूक (6.25 करोड़), जेक फ्रेजर मैक्गर्क (9 करोड़), टी नटराजन (10.75 करोड़), करुण नायर (50 लाख), समीर रिजवी (95 लाख), आशुतोष शर्मा (3.80 करोड़), मोहित शर्मा (2.20 करोड़)
ऑक्शन पर्स बाकी – 13.80 करोड़
गुजरात टाइटंस (9)
जॉस बटलर (15.75 करोड़), कागिसो रबाडा (10.75 करोड़), मोहम्मद सिराज (12.25 करोड़), प्रसिद्ध कृष्णा (9.50 करोड़), निशांत सिंधु (30 लाख), महिपाल लोमरोड़ (1.7 करोड़), कुमार कुशाग्र (65 लाख), अनुज रावत (30 लाख), मानव सुथार (30 लाख).
ऑक्शन पर्स बाकी – 17.50 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स (7)
वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़), क्विंटन डिकॉक (3.60 करोड़), रहमानुल्लाह गुरबाज (2 करोड़), एनरिक नॉर्खिया (6.50 करोड़), अंगकृष रघुवंशी (3 करोड़), वैभव अरोड़ा (1.80 करोड़), मयंक मार्कण्डेय (30 लाख)
ऑक्शन पर्स बाकी – 10.05 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स (7)
ऋषभ पंत (27 करोड़), आवेश खान (9.75 करोड़), डेविड मिलर (7.5 करोड़), एडेन मार्करम (2 करोड़), मिचेल मार्श (3.40 करोड़), अब्दुल समद (4.20 करोड़), आर्यन जुयाल (30 लाख)
ऑक्शन पर्स बाकी – 14.85 करोड़
मुंबई इंडियंस (5)
जोफ्रा आर्चर (12.5 करोड़), नमन धीर (5.25 करोड़), रॉबिन मिन्ज (65 लाख), कर्ण शर्मा (50 लाख)
ऑक्शन पर्स बाकी – 26.10 करोड़
पंजाब किंग्स (10)
अर्शदीप सिंह (18 करोड़), श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़), युजवेंद्र चहल (18 करोड़), मार्कस स्टोयनिस (11 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (4.20 करोड़), नेहाल वढ़ेरा (4.20 करोड़), विष्णु विनोद (95 लाख), विजयकुमार वैशाक (1.80 करोड़), यश ठाकुर (1.60 करोड़), हरप्रीत बराड़ (1.50 करोड़).
ऑक्शन पर्स बाकी – 22.50 करोड़
राजस्थान रॉयल्स (5)
जोफ्रा आर्चर (12.50 करोड़), महीश तीक्षणा (4.40 करोड़), वानिंदु हसारंगा (5.25 करोड़), आकाश मढवाल (1.20 करोड़), कुमार कार्तिकेय सिंह (30 लाख)
ऑक्शन पर्स बाकी – 17.35 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (6)
लियम लिविंगस्टन (8.75 करोड़), फिल सॉल्ट (11.50 करोड़), जितेश शर्मा (11 करोड़), जॉश हेजलवुड (12.50 करोड़), रसिख सलाम (6 करोड़), सुयश शर्मा (2.6 करोड़).
ऑक्शन पर्स बाकी – 30.65 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद (8)
मोहम्मद शमी (10 करोड़), हर्षल पटेल (8 करोड़), ईशान किशन (11.25 करोड़), राहुल चाहर (3.20 करोड़), एडम जैम्पा (2.40 करोड़), अथर्व ताइडे (30 लाख), अभिनव मनोहर (3.20 करोड़), सिमरजीत सिंह (1.50 करोड़)
ऑक्शन पर्स बाकी – 5.15 करोड़