Advertisement

सोनभद्र -थाना शक्तिनगर पुलिस ने 10.40 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 02 लाख रूपये) बरामद कर एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार –

 

 

थाना शक्तिनगर पुलिस ने 10.40 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 02 लाख रूपये) बरामद कर एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार –

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में दिनांक-24.11.2024 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त करन गिरी पुत्र स्व0 राजू गिरी निवासी मीना बाजार गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष को ज्वालामुखी कॉलोनी तिराहा बहदग्राम कोटा बस्ती के पास से 10.40 ग्राम नाजायज हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-159/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः—

करन गिरी पुत्र स्व0 राजू गिरी निवासी मीना बाजार गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः—

01. प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

02. हे0का0 संतोष कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

03. का0 राहुल सरोज थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!