Advertisement

बीकानेर-माहेश्वरी भवन समिति कालूबास के चुनाव संपन्न, नरेन्द्र बाहेती अध्यक्ष व सुरेश सोमनी बने मंत्री, पढ़ें पूरी खबर

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

कस्बें के कालूबास में स्थित माहेश्वरी भवन समिति के द्विवार्षिक चुनाव आज निर्विरोध संपन्न हुए। ओमप्रकाश राठी के सान्निध्य में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के चुनाव अधिकारी कन्हैयालाल सोमाणी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से समिति अध्यक्ष पद पर नरेन्द्र बाहेती को चुना गया है। वहीं मंत्री पद पर सुरेश सोमाणी व कोषाध्यक्ष पद पर अशोक बिहाणी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमाणी ने नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करते हुए जिम्मेदारी के साथ भवन के कार्य व विकास के लिए पूर्ण निष्ठा से सेवाएं देने की बात कही। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य व ओमप्रकाश राठी, कन्हैयालाल सोमाणी,डूंगरमल मोहता
समिति के सलाहकार नियुक्त किये गए। इस दौरान कैलाश चांडक, गिरधारीलाल बिहाणी, शिवरतन सोमाणी, मांगीलाल बिहाणी, भंवरलाल बिहाणी, संतोष सोनी, मघराज झंवर, आसाराम सोनी, लक्ष्मीनारायण झंवर, हंसराज सोमाणी, मालचंद बजाज सहित समाज के अनेक सदस्य व युवा शामिल हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!