Advertisement

सोनभद्र -जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति-हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ पंडाल

जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति-हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ पंडाल

– यज्ञ मंडप की श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा

– रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में शुक्रवार को छठवें दिन वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से श्रद्धालुओं ने आहुति दी। वहीं श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए हर हर महादेव के जयकारे लगाए। प्रतिदिन चलने वाले भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि विराट रुद्र महायज्ञ में जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी जा रही है, ताकि वातावरण शुद्ध रहे। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी व रेवती रमण तिवारी के जरिए यजमान सविता मिश्रा,विनीत गुप्ता, करुणा सिंह, रामा देवी, कलावती चौबे, कालो देवी, हीरा, विमला देवी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, राजेंद्र बाबा, रमाकांत विश्वकर्मा, शुभराम बाबा, बलिराम बाबा, बग्गड़ बाबा, रामसेवक बाबा, तपेश्वरी बाबा आदि को वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन करवा कर विराट रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम हवन एवं आरती के साथ संपन्न कराया गया। प्रतिदिन चलने वाले भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!