Advertisement

बीकानेर-युवती का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किया, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगे, मामला दर्ज।

सवांददाता ब्यूरो चीफ रिपोर्टर रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

युवती का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर, उसके फोटो व वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगने का मामला जिले के शेरूणा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। जिसकी जांच श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी इन्द्रकुमार कर रहे हैं। जरिये डाक पुलिस अधीक्षक कार्यालय बीकानेर से परिवादी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री का इंस्टाग्राम अकाउंट अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया। उसके बाद अश्लील फोटो व वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां देकर रुपए की मांग की जा रही है। पिता ने अज्ञात हैकर को गिरफ्तार करने व कठोर सजा देने की गुहार लगाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले की जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार करेंगे थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि साइबर सेल एक्टिव हो गया है और अज्ञात हैकर की जानकारी प्राप्त होते ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!