Advertisement

सोनभद्र -मृतक कानता पाण्डेय के कर्मकांड के लिए समाज हुआ एकजुट।

मृतक कानता पाण्डेय के कर्मकांड के लिए समाज हुआ एकजुट।

 

समाजसेवी गिरीश पाण्डेय की अपील पर परिजनों को आनलाइन भेजी गई सहयोग राशि।

 

सोनभद्र,/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

ज़िला प्रशासन की उदासीनता का दंश झेलते झेलते खुद को जीते जी जीवित साबित करने में नाकामयाब दुद्धी तहसील के चिल्काडांड गांव के निवासी कानता पाण्डेय की मृत्यु होने की खबर के बाद मामले की जानकारी जिलाधिकारी को होने के बाद प्रकरण की जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन तो जिलाधिकारी बीएन सिंह ने दिया लेकिन मृतक कानता पाण्डेय के परिजनों को अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल सका है।

स्वर्गीय कानता पाण्डेय जी के लड़के गोपाल पाण्डेय ने बताया कि पिता जी के मामले को जिलाधिकारी तक पहुंचाकर न्याय की गुहार लगाने के बावजूद कोई सहयोग नहीं मिल सका अभी तक। गोपाल पाण्डेय ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और बताया कि जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर कमेटी के अध्यक्ष एवं समाज सेवी गिरीश पाण्डेय द्वारा पिता जी के कर्मकांड में सहयोग का आश्वासन दिया गया। गिरीश पाण्डेय की अपील पर बहुत से सामाजिक लोगों ने आनलाइन सहयोग राशि भेजा है। जब समाज सेवी गिरीश पाण्डेय से इस मामले में बात की गई तो पूरी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखदाई बताया। गिरीश पाण्डेय ने कहा कि आर्थिक स्थिति परिवार की खराब होने के कारण यथासंभव सहयोग का प्रयास किया गया है। एक आग्रह पर स्वर्गीय कामता पाण्डेय जी के परिजनों को सहयोग करने वाले राजीव पाण्डेय, विनय दूबे, राजू चौबे, रवि शंकर मिश्रा, अनुप द्विवेदी, विद्या सागर उपाध्याय, शनि मिश्रा, श्रवण मिश्रा

अनिल कुमार मिश्रा सहित तमाम सहयोगी लोगों को गिरीश पाण्डेय ने साधुवाद दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!