Advertisement

बीकानेर-अंतर महाविद्यालय गोला फेंक प्रतियोगिता में अंकित ने जीता गोल्ड किया कस्बें का नाम रोशन,महाविद्यालय प्रबंध समिति ने दी बधाई।

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा श्रीगंगानगर के एसजीएन पीजी खालसा कॉलेज में आयोजित 20वीं अंतर महाविद्यालय गोला फेंक प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र अंकित कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर कस्बे का नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉ. विनोद सुथार ने बताया कि कला वर्ग प्रथम वर्ष के छात्र अंकित कुमार, जो रोहितास जांगिड़ के पुत्र हैं, ने प्रतियोगिता में 15.24 मीटर गोला फेंककर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। डीपी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि इस जीत के साथ अंकित का चयन ऑल इंडिया लेवल प्रतियोगिता के लिए हुआ है,जो ओडिशा में आयोजित होगी।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्याम महर्षि, उपसचिव रामचंद्र राठी, और विजय महर्षि ने अंकित को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस स्वर्णिम जीत को महाविद्यालय और कस्बे के लिए गर्व का क्षण बताया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!