Advertisement

सोनभद्र -श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा प्रतिदिन जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी जा रही आहुति

श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा प्रतिदिन जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी जा रही आहुति

– हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ पंडाल

– भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

– रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में बुधवार को चौथे दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया। वहीं जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से प्रतिदिन आहुति दी जा रही है। प्रतिदिन चलने वाले भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि विराट रुद्र महायज्ञ में जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी जा रही है, ताकि वातावरण शुद्ध रहे। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा स्थल गुंजायमान हो गया। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी व रेवती रमण तिवारी के जरिए यजमान रामा तिवारी, कलावती चौबे, राधिका चौबे, अभय कुमार, कृष्णावती, विमला देवी, सूरज बाबा, प्रमोद मिश्रा,राजेंद्र बाबा, अध्यक्ष सालिक राम साहू,सागर बाबा, मुन्ना बाबा, शुभराम बाबा, कालो देवी, हीरा, मनोज केसरी, रामू शुक्ला आदि को वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन करवा कर विराट रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम हवन एवं आरती के साथ संपन्न कराया गया। प्रतिदिन चलने वाले भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!