Advertisement

शालेय शिक्षक संघ का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न। नन्द कुमार अटभैया बने जिलाध्यक्ष एवम जिला सचिव कमलेश निषाद

सुरज मंडावी कांकेर:–                                                  शालेय शिक्षक संघ का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न।

नन्द कुमार अटभैया बने जिलाध्यक्ष एवम जिला सचिव कमलेश निषाद

 

 

 

 

कांकेर शालेय शिक्षक संघ जिला कांकेर का दीपावली मिलन समारोह,भेंट मुलाकात एवम संगठनात्मक चर्चा साहू सदन कांकेर में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वीरेन्द्र दुबे,प्रदेश अध्यक्ष छ ग शालेय शिक्षक संघ,रायपुर थे।कार्यक्रम मे संगठनात्मक चर्चा के साथ साथ पूर्व जिलाध्यक्ष हिमन कोर्राम के निधन से रिक्त हुये पद पर सर्व सम्मति से नन्द कुमार अटभैया को जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।इसी प्रकार से जिला सचिव के पद पर कमलेश निषाद को भी निर्विरोध चुना गया। भानुप्रतापपुर में संगठन का विस्तार करते हुए अशोक मरकाम को सर्वसम्मति से प्रांताध्यक्ष के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।जिसकी घोषणा स्वयं वीरेन्द्र दुबे ने की जिसका समर्थन उपस्थित शिक्षकों के द्वारा ताली बजाकर किया गया। इस अवसर पर दुबेजी ने कहा कि अभी तक हमने जो भी प्राप्त किया है वह सब संघर्ष के बदौलत ही प्राप्त किया है।,और आगे भी पूर्व सेवा गणना मिशन के तहत प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुये,क्रमोन्नति,पदोन्नति तथा OPS का लाभ देने,सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति दूर करते हुए 1.86 के गुणांक में वेतन निर्धारण करने सहित हमारी पांच सूत्रीय मांगों के लिये चरणबद्ध आंदोलन जारी है।आओ सभी शिक्षक साथी संघर्ष मोर्चा का साथ दे तो हमे सफलता जरूर मिलेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नन्द कुमार अटभैया ने कहा कि संगठन और शिक्षकों के द्वारा जो दायित्व दिया गया है उसका पूर्ण रूप से निर्वहन करने का प्रयास करुंगा,तथा संगठन के अंतिम शिक्षक की समस्या के लिये संघर्ष करूंगा। कार्यक्रम में भारी संख्या में बी एड डिग्रीधारी सहायक शिक्षक भी मौजूद रहे,जिनकी समस्याओं के निराकरण के लिये संगठन के द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं, तथा उन्हें पूर्ण रुप से आस्वस्त किया गया कि उनका अहित नही होने दिया जायेगा, शालेय शिक्षक संघ हमेशा उनके साथ है।                                                 सभी बीएड धारी सहायक शिक्षकों ने शालेय शिक्षक संघ पर विश्वास जताया है।इस अवसर प्रान्तीय प्रवक्ता जितेन्द्र शर्मा,प्रांतीय संगठन सचिव राजेश शर्मा,प्रांतीय पदाधिकारी कृष्णराज पाण्डेय, घनश्याम पटेल,संयोजक रवि मिश्रा,गिरीश सिंह,संभागीय अध्यक्ष, विवेक राय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित राठौर,रंजीत कर,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू,संगीता मजुमदार,जिला सहसचिव अंगद चक्रधारी,ब्लॉक अध्यक्ष नरहरपुर सतीश साहू,कांकेर ब्लॉक अध्यक्ष कुमार मंडावी, दुर्गुकोंदल ब्लॉक अध्यक्ष देवलाल सेन,कोयलीबेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश दास जिला कार्यकारिणी सदस्य राखी वट्टी,दुर्गा नेताम,गुप्तेश सलाम,मनोहर सलाम,दिलीप साक्षी,सुखराम कुंजाम, जितेन्द्र अवस्थी,नितेश सुरोजिया,गोपी मरकाम,कौशल मंडावी,बसंत साहू,चुम्मन साहू,गैदुराम साहू,नारद कुंजाम,सतीश भास्कर,राजेन्द जैन,नरेश बनपेला, लखन साहू,खिलगजानन सारवा,भानु भास्कर,शुभम चंद्राकर, वी स्वर्णा,चारु वर्मा,सागर अवधिया,भावना बसोंन,सौरभ राजपूत,मनीष वर्मा, विनोद डहरिया, बीरेंद्र पटेल आदि बी एड डिग्रीधारी सहायको के साथ भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!