Advertisement

कृषि यंत्रीकरण की 15 सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति कलेक्ट्रेट सभागार बैठक किया गया

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

कृषि यंत्रीकरण की 15 सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति कलेक्ट्रेट सभागार बैठक किया गया

कृषि यंत्रीकरण की 15 सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की निगरानी में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उन्नति शील कृषि यंत्रो के 186 लक्ष्य के सापेक्ष ई-लाटरी के माध्यम से 186 कृषको का पारदर्शी तरीके से चयन किया गया।
एलईडी लगाकर पहले किसानों को डेमो के रूप में मॉक ड्रील करके दिखाया गया, फिर ई-लाटरी द्वारा चयन किया गया। 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 107 रोटावेटर, 16 कस्टम हायरिंग सेंटर, तीन कंबाइन हार्वेस्टर, चार स्माल गोदाम, पाच पावर टिलर, 09 लेजर लैंड लेवलर, 11 कल्टीवेटर, पाच स्ट्रा रीपर, सात थ्रेशर, चार मिनीराइस मिल और 15 चैफ कटर के लिए किसानों का चयन किया गया।
इस दौरान किसानों द्वारा पारदर्शी तरीके से ई-लाटरी से कृषि यन्त्रो हेतु कृषको के चयन की प्रक्रिया की सराहना की गयी। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एलडीएम, कृषि वैज्ञानिक सहित किसान भाई मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!