Advertisement

बीकानेर-एजी मिशन स्कूल में आयोजित हुआ बाल मेला, राज्य मंत्री सुथार ने फीता काटकर किया उद्घाटन, बच्चों ने सजाई स्टॉले खूब लिए आंनद पढ़े पूरी खबर फोटो वीडियो सहित

सवांददाता ब्युरो रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

कस्बे के  एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में गुरूवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के रुप में विधायक ताराचंद सारस्वत उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर रजनीश कौशिक ने बच्चों को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवनशैली के बारे में बच्चों को जानकारी दी। अतिथियों ने बच्चों को राष्ट्र प्रथम की सीख देते हुए देश का जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कौशिक ने अतिथियों का स्वागत कर उनका सम्मान किया। विद्यालय के संरक्षक उदाराम चौधरी ने अतिथियों को मेले का अवलोकन करवाया। उप-प्रधानाचार्य सुनीता कौशिक ने सभी का आभार जातया। स्कूल प्रांगण में बाल दिवस के मौके पर गुरुवार मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने तरह-तरह के व्यंजन और खान-पान की स्टॉलें सजाई। बाल मेले में स्कूल प्रांगण में बच्चों के लिए स्टाफ द्वारा अनेक खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए अनेक झूले सजाए गए। बच्चों ने कविता, गीत, नृत्य, भाषण की प्रभावी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान खेलों सहित नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी ने मेले में जमकर लुफ्त उठाया। अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!