Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ कल होगी उपखंड स्तरीय जनसुनवाई लंबित प्रकरणों का होगा निस्तारण सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी रहेंगे मौजूद

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन कल गुरुवार को पंचायत समिति के वीसी हॉल, श्रीडूंगरगढ़ में किया जाएगा। जनसुनवाई उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों और संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापरक निस्तारण संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों को कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आमजन की ज्यादा से ज्यादा जन समस्याओं पर ध्यान दिया जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!