Advertisement

उन्नाव की प्रेमिका,पनियरा का प्रेमी दोनों ने मंदिर में रचाया विवाह

उन्नाव की प्रेमिका,पनियरा का प्रेमी दोनों ने मंदिर में रचाया विवाह

मोबाइल से बात कर उन्नाव से प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका,मंदिर में की शादी

फेसबुक पर हुई मोहब्बत,

मोबाइल से हुई बात

पनियरा के रहसुगुरु मंदिर में दोनों ने साथ जीने मरने के लिए,लिए सात फेरे

सत्यार्थ वेब न्यूज

महराजगंज
शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़


महराजगंज जिले के नगर पंचायत पनियरा के रहने वाले एक युवक,तथा उन्नाव की रहने वाली एक युवती की दोस्ती फेसबुक से हो गई।फेसबुक चैटिंग के साथ दिन बढ़ता गया,तो दोनों की बातचीत मोहब्बत में बदलती गई।…और मोहब्बत ऐसी बढ़ी कि दोनों अब एक हो जाने के लिए बेचैन हो गए।

फेसबुक चैटिंग से दोनों की बातचीत मोबाइल फोन से भी होने लगी।दोनों एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करने लगे।

अपने प्रेमी युवक से मोबाइल फोन से बात कर, प्रेमिका उन्नाव स्थित अपने घर से निकल पनियरा अपने प्रेमी से मिलने के लिए आने लगी।

इधर प्रेमी युवक अपने परिजनों को शादी के लिए मनाने लगा,लेकिन बात नहीं बनीं।उधर प्रेमी अपनी प्रेमिका को रिसीव करने गोरखपुर पहुंच गया।युवती को गोरखपुर पहुंचने पर युवक उसको अपने साथ लेकर,अपने घर नगर पंचायत पनियरा पहुंचा।

दोनों ने शादी की जिद्द की,बात नहीं बनने पर दोनों ने जिंदगी को अलविदा कहने की बात कही।

बड़ी मान – मनौव्वल के बाद युवक के परिजन माने।

…मंगलवार को युवक के परिजन नगर पंचायत पनियरा स्थित बाबा रहसुगुरु धाम मंदिर गए। जहां दोनों प्रेमी – प्रेमिका ने मंदिर में विवाह किया,और साथ जीने मरने के लिए सात फेरे लिए।

यह शादी देखने के लिए बाबा रहसुगुरु धाम मंदिर में सैकड़ों की भीड़ जुटी रही,सब ओर इस विवाह का चर्चा सुर्खियों में बना रहा।

फेसबुक पर प्रेमी – प्रेमिका बने दोनों,राजी खुशी से विवाह के बाद पति – पत्नी बन कर, युवक अपनी दुल्हनिया लेकर अपने घर आया तो दुल्हनिया भी अपने पति संग ससुराल में प्रवेश की।

सत्यार्थ वेब न्यूज

महराजगंज
शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महराजगंज

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!