Advertisement

बीकानेर-अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 6 जनों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ व शेरुणा थाना क्षेत्र पुलिस ने रविवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 6 जनों को गिरफ्तार कर पुलिस हवालात में बंद किया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई मलकीत सिंह ने रविवार को शाम 4.30 बजे कार्रवाई करते हुए पातलीसर बड़ा निवासी 55 वर्षीय मदनसिंह राजपुरोहित,25 भानीराम राजपुरोहित,प्रताप बस्ती श्रीडूंगरगढ़ निवासी 30 वर्षीय राजूराम व 29 वर्षीय ईस्माइल काजी को उत्पात मचाने पर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। इसी प्रकार एसआई धर्मपाल ने कालूबास निवासी 35 वर्षीय सुशील कुमार सांसी को भी शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर किया। वही सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल महेश कुमार सहित कांस्टेबल मनमोहनसिंह,सुमन,सुरेंद्र व श्यामलाल के साथ हाइवे पर नाकाबंदी की। इस दौरान थाने के सामने तेज आवाज में डेक बजाते हुए एक ट्रेक्टर चालक 40 वर्षीय करमीसर निवासी ओमप्रकाश जाट को गिरफ्तार कर डेक जब्त किया तथा ध्वनि प्रदूषण के आरोप में मामला दर्ज कर मामले की जांच एएसआई राजकुमार करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!