सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के बैनर तले आज 26 वे दिन भी धरना जारी रहा धरनास्थल पर आज सैकड़ो नागरिकों द्वारा उपस्थिति दर्ज करवाई गई। ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य दो तल्ला में होना था विगत ड्राइंग (नक्शा) के मुताबिक लगभग 1.12 लाख वर्कफुट यानी दो बीघा ज़मीन पर ही होना है। और लगभग पांच बीघा जमीन अन्य उपयोग के लिए खाली रहेंगी। प्रशासन व भामाशाह के बीच में आपसी खींचातानीके चलते हो रही देरी को मिटा कर समझौता पत्र तैयार करके जनता के हित में ट्रोमा सेंटर का निर्माण शुरू किया जाए। जनता के हित में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम लगातार ज्ञापन दिया जा रहा है। धरनास्थल पर उपस्थित हरिप्रसाद सिखवाल राजेंद्र स्वामी श्रीडूंगरगढ आशीष जाड़ीवाल,चुन्नीलाल टाडा,भंवरलाल प्रजापत बगुराम जाखड़,प्रकाश गांधी राजाराम गोदारा,चुन्नीलाल मेघवाल विवेक लावा जावेद बेहलिम,मदनलाल प्रजापत परमेश्वर लाल गोदारा सहित समस्त ट्रॉमा निर्माण संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित रहे।




















Leave a Reply