रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार की हुई मौत

शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में रोडवेस बस की टक्कर लगने बाइक सवार की मौत हो गई।मिली सूचना के अनुसार बाइक सवार सुधीर शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी खिरिया रतन थाना गढ़िया रंगीन किसी आवश्यक कार्य हेतु समय लगभग 10:05 बजे अपनी बाइक(यूपी27 एएस1848)से जलालाबाद जा रहा था तभी बुधवाना की तरफ से तेज रफ्तार रोडवेज बस(यूपी 78 जेएन 0950)ने ड्राइवर की लापरवाही के चलते सही दिशा में चल रहे सुधीर शर्मा की बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई
रोडवेज चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया सूचना पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है
















Leave a Reply