Advertisement

सोनभद्र -वार्ड नंबर 15/16 में नाली के टूटे ढक्कन बदलने की मांग

वार्ड नंबर 15/16 में नाली के टूटे ढक्कन बदलने की मांग

 

(समाजसेवी अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को लिखा पत्र)

 

( खुली नाली में राहगीरों व पशुओं के गिरने की आए दिन हो रही है घटनाएं)

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

सोनभद्र। समाज सेवी और संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद को पत्र लिखकर नगरपालिका परिषद राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 15/16 में सड़क के किनारे बनी नाली के टूटे ढक्कन बदलने और उसे जल्द ढकने की मांग की है।

श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि वार्ड नंबर 15/16 में नाली का ढक्कन टूट जाने के कारण आने जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन के साथ राहगीर को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और आए दिन उसमे गिरकर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। साथ ही नाली के ढक्कन टूटे होने के कारण नाली के सड़े गंदे पानी से निकलने वाली भयंकर बदबू से बहुत ही तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है जिससे संक्रामक रोग फैलने की पूरी संभावना है। साथ ही ढक्कन टूटने एवम नाली खुली होने के कारण राहगीरों और छुट्टा पशुओं के नाली में गिरने का भय बना रहता है। श्री मिश्र ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राबर्ट्सगंज रूबी प्रसाद को लिखे पत्र में मांग किया है कि वार्ड 15/16 के रहवासियों को दुर्घटनाओं से एवम संक्रामक रोग से बचाने के लिए उक्त नाली के टूटे ढक्कन बदलने एवम जल्द से जल्द नाली ढकने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करे। श्री मिश्र ने पत्र में अनुरोध किया है कि यदि जल्द इस पर आप द्वारा सार्थक कारवाई नही की गई तो नाली में गिरकर दुर्घटना के कारण होने वाली जान माल की क्षति की जिम्मेदार आप होंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!