,*डुबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने रखा 36 घंटे का व्रत*
छठ घाटों पर सुरक्षा व्यस्था के थे पुख्ता इंतजाम थाना प्रभारी रायपुर और चौकी प्रभारी सरई गढ़ अपने क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण करते देखे गए
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र लोक आस्था का महा पर्व छठ के अवसर पर महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का कठिन व्रत रखा
नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत वैनी सेमरिया नदी में सिकरवार में अमृत सरोवर बांध पर महिलाओं ने डुबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत रखी मान्यता है कि आज व्रती महिलाएं खरना खीर खाकर 36 घंटे का कठिन व्रत रखती और उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेगी व्रत रखने से मन शुद्ध और सुख शान्ति प्राप्त होता है व सुख, समृद्धि स्वास्थ्य लाभ की भी प्राप्ति होती है।
लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा अर्चना शहरों सहित ग्रामीण इलाकों के सरदार भगत सिंह सरोवर वैनी में भी बड़े ही आस्था श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश जायसवाल ने अपने गांव में बहुत ही आस्था के साथ छठ घाट को सजाया है और सतीश ने बताया कि मान्यता है कि व्रती महिलाओं को छठ माता की विशेष कृपा से धन, वैभव, सुख समृद्धि पुत्र प्राप्ति का पुण्य प्राप्त होता है। और वैनी में सरदार भगत सिंह सरोवर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
सुरक्षा व्यस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी रायपुर और चौकी प्रभारी सरई गढ़ अपने अपने क्षेत्र में छठ घाटों का निरीक्षण कर आयोजन समिति के लोगों को आवश्यक निर्देश देते देखे गए।















Leave a Reply