Advertisement

बीकानेर-शराब बन्दी के विरुद्ध धरना अनवरत 67 वें दिन जारी शराब बन्दी के लिए वोटिंग करवाने हेतु उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियांन में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 67वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है । आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य के नेतृत्व में शराब बन्दी को लेकर वोटिंग करवाने हेतु उप खण्ड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 1153 लोगों ने हस्ताक्षर कर गांव में पुरजोर तरीके से शराब बन्दी की मांग की है। ज्ञापन प्रतिनिधि मंडल में सरपंच रामचंद्र चोटिया,पूर्व सरपंच तिलोकराम मेघवाल,पूर्व सरपंच नारायण कमलिया मालाराम चोटिया,प्रभुराम चोटिया,गजानन्द शर्मा सांवरमल सहू,सुभाष चोटिया,आशुराम चोटिया जगदीश चोटिया,किशन चोटिया,श्यामसिंह सारण आदि सम्मिलित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!