*अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने रखा 36 घंटे का व्रत*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र लोक आस्था का महा पर्व छठ के अवसर पर महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का कठिन व्रत रखा
नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार अमृत सरोवर बांध पर महिलाओं ने अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत रखी मान्यता है कि आज व्रती महिलाएं खरना खीर खाकर 36 घंटे का कठिन व्रत रखेंगी और उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेगी व्रत रखने से मन शुद्ध होता है सुख, समृद्धि स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति होती है।
लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा अर्चना शहरों सहित ग्रामीण इलाकों में भी बड़े ही आस्था श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि व्रती महिलाओं को छठ माता की विशेष कृपा से धन, वैभव, सुख समृद्धि पुत्र प्राप्ति का पुण्य प्राप्त होता है।
















Leave a Reply