Advertisement

बीकानेर-पढ़े जिले व आस-पास की खबरें एक साथ

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.मकान बेचवनी के नाम पेशगी के तौर लाखों रुपये लेकर सौदेबाजी से मुकरें

बीकानेर। रानी बाजार शर्मा कॉलोनी में एक जने ने अपने मकान की बेचवानी के लिये पेशगीके तौर पर साढ़े पांच लाख रूपये वसूल लिये और बाद में सौदेबाजी से मुकर गया। इस मामले को लेकर शर्मा कॉलोनी, बंगाली मंदिर के पास रहने वाले गणेश सोनी पुत्र रामस्वरूप सोनी ने चोपड़ा कटला गंगोत्री कॉपले स के पास रहने वाले रोहित कुमार पुत्र स्व.विश्वनाथ शर्मा के खिलाफ कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणेश सोनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रोहित शर्मा ने अपने मकान की बेचवानी का सौदा तीस लाख ग्यारह हजार रूपये में किया, इसकी एवज में पेशगी के तौर पर मेरे से साढे पांच लाख रूपये ले लिये। शेष राशि दस दिन बाद प्राप्त कर मकान का बैयनामा मेरे नाम से किया जाना तय हुआ था। लेकिन आरोपी ने ना तो बैयनामा मेरे नाम करवाया और ना ही पेशगी की रकम लोटाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2.करंट लगने से छत से गिरा युवक, मौत,मजदूरी करते समय हुआ हादसा

चूरू। कोतवाली थाना क्षेत्र में गढ़ के पास मजदूरी कर रहा युवक करंट लगने से छत से नीचे गिर गया। इसी दौरान पास से गुजर रहे एएसआई राजेश कुमार ने मजदूर को पुलिस जीप में गंभीर हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। कोतवाली थाना के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वार्ड 40 निवासी अयूब ने रिपोर्ट दी कि इमतियाज भिश्ती गढ़ के पास स्थित एक घर में मजदूर के रूप में छत पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह छत से नीचे गिर गया। इसी दौरान वहां से कोतवाली थाना के एएसआई राजेश कुमार पुलिस जाब्ते के साथ जा रहे थे। पुलिस ने तुरन्त गंभीर घायल इमतियाज को पुलिस जीप में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

3.देर रात्रि को चाकू से हमला एक की मौत, दो घायल

बीकानेर। जिले के नाल थाना इलाके में मंगलवार रात्रि को आपसी विवाद के चलते तीन जनों पर हुआ चाकू से हमला। मिली जानकारी के अनुसार नाल थाना इलाके के कावनी गांव में आपसी मामूली विवाद के चलते तीन जनों पर चाकू से जानलेवा हमला किया जिसमें किसना राम व रामप्यारी व राजू राम पर हमला हूं। इसमें राजूराम के चाकू लगने से मौत हो गई वहीं दो जनों पीबीएम अस्पताल में भर्ती हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी महेंद्र दत्त मोर्चरी पहुंच गये फिर पीबीएम के ट्रॉमो सेंटर में जाकर घटना की जानकारी ली

4.लापता बालिका का शव कुएं में होने की आशंका से मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर

लापता एक बालिका का शव कुएं में होने की आशंका से नोखा कस्बे के साठिका गांव में हड़कंप का माहौल बन गया। मामला नागौर जिले के श्रीबालाजी पुलिस थाने क्षेत्र का है, लेकिन शव पांचू थाना क्षेत्र के साठिका गांव स्थित एक कुएं में होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार अनुसार बीते दिनों नोखा कस्बे की 16 वर्षीय बालिका लापता हो गयी थी। जिसकी गुमशुदगी दर्ज करवायी गयी। जिसके बाद पुलिस ने नागौर जिले के एक युवक से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इस युवक ने लड़की का शव कुएं में होने की बात पुलिस को बताई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। नागौर पुलिस व पांचू पुलिस साठिका गांव में उस कुएं पर पहुंची, जिसका युवक ने पता बताया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं में तलाशी शुरू कर दी। घट्टना की सूचना मिलते ही आल्ला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, बालिका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार बालिका दो नवंबर को घर से लापता हो गयी थी। जो नोखा कस्बे की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया, टीम ने कैमरे के जरिए कुएं के अंदर लड़की के शव की फोटो खींच पुष्टि की कि लड़की का शव कुएं के अंदर ही है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह शव को कुएं से बाहर निकाला जाएगा।

5.रेलवे कर्मचारी से मारपीट करने वाले गिरफ्तार, जर्दे की बात पर हुई थी तनातनी, तीनों की जमानत

बीकानेर मंडल के कोलायत रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में रेलवे पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। रेलवे पुलिस थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित के अनुसार सात अक्टूबर को रेलवे स्टेशन पर जर्दा खाने के मामले में रेलवे कर्मचारी विकास कच्छावा के साथ कुछ युवकों का विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बाद में विकास कच्छावा ने मामला दर्ज करवाया कि युवकों ने उसके साथ मारपीट की और सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की। अब इस मामले में रवि शर्मा निवासी आदर्श कॉलोनी कोलायत, देव किशन साध निवासी मढ़ कोलायत और जितेंद्र उर्फ जीतू चौधरी निवासी बुचेटी खेड़ापा जोधपुर को गिरफ्तार कर लया गया है। इन तीनों को आज ही रेलवे अदालत में पेश किया गया, जहां तीस हजार रुपए के मुचलके को गिरफ्तार कर लया गया है। इन तीनों को आज ही रेलवे अदालत में पेश किया गया, जहां तीस हजार रुपए के मुचलके पर तीनों को जमानत पर रिहा किया गया है। थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित और उनकी टीम के हेड कांस्टेबल गजानन्द, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह और जगदीश भादू की इस मामले में विशेष भूमिका रही।

6.सगाई के बाद युवती ने हड़प लिए लाखों रूपए, मंगेतर सहित माँ के खिलाफ मामला दर्ज।

गंगाशहर थाने में राईको का बास बेरासर निवासी 27 वर्षीय कालूराम पुत्र बाबूलाल भार्गव ने मंगेतर व उसकी माँ के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी सगाई गंगाशहर निवासी भगवानदास भार्गव की पुत्री के साथ हुई। सगाई के बाद 18 मार्च 2024 से 7 अगस्त 2024 के बीच उसकी मंगेतर व उसकी माँ निरमा ने छल कपट व भयभीत करते हुए उससे 6,11000 रूपए व मोबाईल फोन हड़प लिया और आयुषी की सगाई दूसरी जगह कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अरूण मिश्रा को दी है। बता देवें इस मामले में परस्पर मामला दर्ज हुआ है।

7.मारपीट में घायल युवक की हुई मौत, हत्या की धारा में दर्ज होगा मुकदमा

जिले के नाल थाना क्षेत्र में स्थित कावनी गांव में एक युवक को उसके के परिवार के लोगों ने मिलकर इतना पीटा की मौत हो गई। हत्या के इस मामले में अब नाल पुलिस सक्रिय हो गई है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया जा रहा है, जहां पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई होगी। नाल पुलिस के अनुसार कावनी गांव की रोही में करमीसर गांव के कुछ किसानों के खेत हैं। यहां राजू पुत्र भंवरलाल जाट अपने खेत की ढाणी में रहता था। उसके पास परिवार के लोगों का खेत भी है। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इस बीच बुधवार को फिर झगड़ा हो गया। राजू के परिजनों का आरोप है कि उसी के परिवार के लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया। राजू को इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में बाद में पुलिस को सूचनामिली। मौके पर पहुंचकर थानाधिकारी महेंद्र दत्त ने शव को पीबीएम अस्पताल के लिए रवाना किया। दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बुधवार को दोनों आमने-सामने हो गए और राजू पर हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद हत्या के आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो सकती है। वैसे एक पुलिस की टीम आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं ताकि जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके। इस हमले में दो जने घायल भी हुए है। जिसमें किसनाराम व रामप्यारी का ईलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लाठी व चाकूओं से हमला किया। इस हमले में राजूराम की मौत हो गई। वहीं, किसनाराम गंभीर घायल हो गया। इसके अलावा रामप्यारी को भी चोटें आई है। दोनों का ईलाज चल रहा है।

8.सीए के साथ मारपीट कर छीन लिया पेनड्राइव।

कोटगेट थाने में बागड़ी मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय नवीन कुमार चांडक पुत्र नवरतन चांडक ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने आनंदप्रकाश प्रजापत, सोहनलाल प्रजापत, शिव प्रजापत व विवेक अग्रवाल के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह सीए का कार्य करता है और आरोपियों के परिवार का जीएसटी, टैक्स, ऑडिट, रिटर्न, वित्तीय एवं बैंकिंग कार्य गत कई वर्षों से देख रहा है। आरोपियों में परिवादी के रूपए बकाया है। रूपए मांगने पर आरोपियों ने रूपए देने से मना कर दिया। आरोपी मंगलवार को शाम 4.30 बजे परिवादी के चौपड़ा कटला में स्थित ऑफिस आए व उसके साथ मारपीट करते हुए जरूरी पेनड्राईव ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई जिलेसिंह को दी गई है।

9.घर में घुसकर गहने व मकान के कागजात चोरी करने का आरोप।

गंगाशहर थाने में ही आदर्श विद्या मंदिर के पीछे रहने वाली 35 वर्षीय निरमा देवी पत्नी भगवानदास भार्गव ने कैलाश भार्गव पुत्र बाबूलाल भार्गव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसके ननदोई ने उसे बताया कि उसके मकान का पट्टा कैलाश भार्गव के पास है। जिसकी फोन रिकॉर्डिग भी ननदोई ने उसे भेजी। तो परिवादिया ने अपना घर संभाला तो पता चला की उसकी व उसकी माता की सोने की ठुस्सी, कानों के पत्ते, रखड़ी, माता गुलाब देवी के घर के कागजात, चैक बुक, निरमा देवी नाम का पट्टा, 50 हजार रूपए नगदी गायब है। आरोपी कैलाश ने 14 अक्टूबर 2024 को उसके घर में घुसकर चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अरूण मिश्रा को दी है।

10.बीकानेरः युवक के साथ मारपीट कर जेब से निकाले रुपए

युवक के साथ मारपीट कर जेब से रुपए निकालने का मामला सामने आया है घटना सदर थाना क्षेत्र की है जहां पर गौरीशंकर मेघवाल निवासी सूर्योदय बस्ती ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 5 तारीख को दोपहर में सिविल लाइन चौराहे के पास अमन वह दो अन्य यूवको ने उसके साथ मारपीट की और जेब से 18000 रुपए निकाल कर फरार हो गए। पुलिस द्वारा परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

11.शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट, माँ ने करवाया मामला दर्ज।

देशनोक थाने में वार्ड 2 निवासी गीता देवी पत्नी लिखमाराम नायक ने गांव पिथरासर, नोखा निवासी कालू पत्नी राजूराम पुत्री शिव नायक, गीता देवी पत्नी शिव नायक, शिव नायक, संजना पुत्री शिव नायक, मुल्तानराम पुत्र शिव नायक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे को शराब का अधिक सेवन करवाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी सुमन शेखावत को दी है।

12.घर के सामने उड़ाए सिगरेट के गुलछरे, चार नामजद सहित अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज।

गंगाशहर थाने में भादाणियों की तलाई निवासी 23 वर्षीय रेखा भार्गव पुत्री संपत्तलाल भार्गव ने पीयूष भार्गव, भरत भार्गव, नीरज, विशाल व 4-5 अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसके घर के सामने चौक में पटाखे फैंकने की बात को लेकर झगड़ा व मारपीट की। परिवादिया के घर पास खड़े होकर सिगरेट के गुलछरे सामने उड़ाने लग गए व उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अरूण मिश्रा को दी है।

13.मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर दी गालियां, मामला दर्ज।

लूणकरणसर थाने में डूडीवाली निवासी संतुराम पुत्र चैनाराम सांसी ने चुन्नीलाल पुत्र गंगाराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मेहराणा फांटा से मेहराणा रोड पर 15 अक्टूबर 2024 को रात करीब 8 बजे आरोपी ने जानबूझकर अपनी मोटरसाइकिल से परिवादी की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। जातिसूचक गालियां दी व फोन पर भी गालियां देते हुए इस रास्ते नहीं जाने देने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ लूणकरणसर नरेन्द्र कुमार पूनियां को दी है।

14.कैंपर ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, दो घायल।

हंदा थाने में हाडला भाटियान निवासी 29 वर्षीय महावीरसिंह पुत्र उगमसिंह राजपूत ने एक कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम 5.47 बजे पर एनएच 11 नाखड़ा टोल के पास मोटरसाईकिल पर उसका भाई पूनमसिंह व प्रकाश पुत्र वीरबहादूर सिंह नेपाल साइड में खड़े थे। तभी कैंपर गाड़ी चालक ने उसके भाई व प्रकाश के टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए व दोनों का पीबीएम में ईलाज करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धमेन्द्र को दी है।

15.गाड़ी रूकवा कर भगाया युवक को, मामला दर्ज।
गजनेर थाने में खेतेश्वर बस्ती, गंगाशहर निवासी 19 वर्षीय गणपति पुत्री जगदीशप्रसाद राजपुरोहित ने महावीर विश्नोई व विकास विश्नोई के खिलाफ आरोप लगाए है। पार्थिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी व उसके अन्य साथियों की गाड़ी रूकवाकर गाड़ी से राजेन्द्र को उतरवाकर भगा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी राकेश स्वामी को दी है।

16.युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या खुलासा न्यूज़।

शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना छोटा रानीसर बास की है जहा भादला निवासी हाल छेटा रानीसर निवासी सतुराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक ने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिला पाई है।

17.मीटर उतारने का विरोध कर नियमानुसार कार्रवाई में व्यवधान पैदा किया, पार्षद प्रतिनिधि सहित कई जनों पर आरोप।

मुक्ताप्रसाद नगर थाने में पुरानी शिवबाड़ी रोड निवासी 32 वर्षीय प्रवीण विश्नोई पुत्र बुधराम बिश्नोई ने एक पार्षद प्रतिनिधि सहित अनेक जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे विभागीय दल मुस्तफा मस्जिद के पास उपभोक्ता अहमद बक्श व युनिस अली के घर से मीटर उतारने लगी। इस पर दोनों उपभोक्ता नियमानुसार किए जा रहें कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करते हुए मीटर उतारने का विरोध करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी ने मीटर उतारने का विरोध करते हुए मीटर वापस लगाने का दबाव बनाया। मौके पर 25-30 जने एकत्र हो गए व स्टाफ को घेराबंदी कर रोक लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राधेश्याम को दी है।

18.मारपीट कर छीन लिए 18 हजार, मामला दर्ज।

सदर थाने में एसके बाल निकेतन स्कूल के पास 23 वर्षीय गौरीशंकर पुत्र सुरजाराम मेघवाल ने अमन मुस्लिम सहित दो अज्ञात के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मंगलवार दोपहर 2.20 बजे पुलिस लाईन चौराहे के पास उसके साथ मारपीट की व उसकी जेब से 18 हजार रूपए छीन कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरपीएस सुखदेव सिंह को दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!