Advertisement

बीकानेर-दिवाली के दिन मांगी हजारों रुपए की रंगदारी, मना करने पर दुकानदार से की मारपीट, पढें पूरी खबर।

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लूटपाट,चोरी,दिन-दहाड़े डकैती जैसे अपराध के ग्राफ लगातार बढ़ रहे है।इसी क्रम में अब हफ्ता वसूली के नाम पर रुपये मांगे नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट कर रूपए लूट कर ले जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के गांव रीड़ी निवासी 25 वर्षीय दिव्यांग चुटकीलाल पुत्र हड़मानाराम मेघवाल ने इसी गांव के कालूराम पुत्र कोजाराम मेघवाल व नौरंगराम पुत्र हरखाराम मेघवाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी गांव में गुंडागर्दी करते है जिससे लोग डरते है और आरोपी इसी का फायदा उठाते हए गत 7 सालों से रीड़ी स्टैंड 3 पर स्थित उसकी दुकान से 1000 व 2000 रूपए लेते रहते है। परिवादी ने इतने रूपए नही देने पर मना कर दिया। तो आरोपी ने गली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे बाद 1 नवंबर को शाम
करीब पांच बजे दोनों आरोपियों ने धमकी दी कि दुकान चलानी है तो रूपए देने की मांग की रूपए नहीं देने पर उसे दुकान से बाहर निकाल कर मारपीट की। आरोपियों ने दुकान के गल्ले से 30 हजार रूपए निकाल लिए व दुकान का सामान उठाकर ले गए जाते समय दुकान का समान बिखरे दिया। परिवादी ने थानाधिकारी व सीओ से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मामला दर्ज करवाया व मामले की जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!