Advertisement

बीकानेर- 1.साइबर ठगी अपराध पर प्रभावी कदमः अब संभाग स्तर पर भी रिसीव होंगी 1930 हेल्पलाइन कॉल्स 2.एनएफएसए लाभार्थियों को रसोई गैस सब्सिडी के लिए करवानी होगी एलपीजी सीडिंग,5 से 30 नवंबर तक होगी एलपीजी आईडी की सीडिंग

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.साइबर ठगी अपराध पर प्रभावी कदमः अब संभाग स्तर पर भी रिसीव होंगी 1930 हेल्पलाइन कॉल्स

देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए बीकानेर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब बीकानेर संभाग में भी साइबर ठगी की शिकायतें सीधे 1930 टोल फ्री नंबर पर रिसीव की जाएंगी। इससे शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी और पीड़ितों को शीघ्र राहत मिलेगी। भारत सरकार द्वारा जारी 1930 टोल फ्री नंबर अब तक राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत था, लेकिन बढ़ती शिकायतों और रिस्पॉन्स समय को कम करने के उद्देश्य से बीकानेर संभाग में भी इस नंबर पर कॉल रिसीव की जाएगी। इन कॉल्स को संबंधित एजेंसियों और बैंकों को तुरंत ट्रांसफर किया जाएगा ताकि साइबर ठगी के मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई हो सके। इस नई व्यवस्था का संचालन बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश आईपीएस और जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देशन में किया जा रहा है। इसके साथ ही अति पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी आरपीएस के सुपरविजन और साइबर थाना प्रभारी खान मोहम्मद आरपीएस के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो 24×7 अभय कमांड सेंटर में कार्यरत रहेगी। यह टीम 1930 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान करेगी। इस कदम से साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बीकानेर पुलिस के इस कदम की व्यापक सराहना हो रही है, और इससे संभाग में साइबर अपराधों की रोकथाम में बड़ी सफलता की उम्मीद है।

2.एनएफएसए लाभार्थियों को रसोई गैस सब्सिडी के लिए करवानी होगी एलपीजी सीडिंग,5 से 30 नवंबर तक होगी एलपीजी आईडी की सीडिंग

रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजनान्तर्गत जरुरतमंद परिवारों की महिलाओं को संबल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना तथा बीपीएल श्रेणी के परिवारों को 450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। बजट घोषणा 2024-25 से इसका दायरा बढाते हुए एनएफएसए के लाभार्थियों को 450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवारों को एलपीजी गैस सिलेंडर 450 रुपए में प्राप्त करने के लिए एनएफएसए राशन कार्ड के सभी सदस्यों के आधार एवं परिवार में उपलब्ध समस्त एलपीजी आईडी की सीडिंग करवाया जाना अनिवार्य है। उचित मूल्य दुकान पर पोस मशीन से होगी सीडींग उन्होंने बताया कि सीडिंग के लिए संबंधित उपभोक्ता को 5 से 30 नवंबर 2024 तक नजदीकी उचित मूल्य दुकान पर जाकर पोस मशीन के माध्यम से प्रत्येक एनएफएस परिवार के समस्त सदस्यों के आधार नंबर की सीडिंग, ई-केवाईसी तथा परिवार के सदस्यों के नाम समस्त एलपीजी आईडी की सीडिंग की करवाई जानी है। यह 17 अंकों की आईडी संबंधित गैस एजेंसी की ओर से जारी बिल वाउचर में प्रदर्शित है। इसी अवधि में राशनकार्ड में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों की ई केवाईसी भी उचित मूल्य दुकानदार से पोस मशीन के माध्यम से अनिवार्य रुप से इस अवधि में करवाई जानी है। दुकानदार सीडिंग के उपरांत ही करें राशन वितरण उन्होंने बताया कि उचित मूल्य दुकानदार एनएफएसए परिवार के सभी सदस्यों की आधार, एलपीजी आईडी एवं ई केवाईसी की सीडिंग उपरांत गेहूं का वितरण निर्धारित प्रावधानुसार लाभार्थियों को किया जाए। इस अभियान के लिए रसद विभाग की ओर से सभी एनएफएसए परिवार के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस एवं वॉइस मैसेज भिजवाए जा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!