Advertisement

निरंतर निर्माण कार्य का सूचक है विश्वकर्मा जी का कील ठोकना

निरंतर निर्माण कार्य का सूचक है विश्वकर्मा जी का कील ठोकना

वर्षो से परम्परा की जीवित रखा है बरेली मे

बरेली रायसेन मध्य प्रदेश से तखत सिंह परिहार की रिपोर्ट

भारतीय संस्कृति मे प्रत्येक त्यौहार का अपना अलग महत्व है परन्तु दीपावली ऐसा त्यौहार है जिसमे हऱ वर्ग हर समाज हऱ व्यापारी हर दुकानदार के व्यापार मे तेज़ी उन्नति आती है

वही त्योहारों मे विशेष परम्पराओं का अपना स्थान है
दीपावली पर जहाँ लोग दिए पटाखे नए वाहन कपड़े जेबर खरीदकर पूजन करते है
वही वर्षो से परम्परा है कील ठोकने की दीपावली के दूसरे दिन विश्वकर्मा समाज द्वारा घर घर दुकान दुकान कारखाने शोरूम मे कील ठोकी जाती है घरों की देहलीज पर ऑफिस दुकान के गल्ले की दराज काउंटर मे कारखाने उद्योग के मुख्य गेट की देहलीज पर कील ठोकी जाती है

नगर मे राजू विश्कर्मा ने इस प्रथा को जीवित रखा है राजू विश्वकर्मा बताते है कि बचपन से दीपावली पर लोगो के घरों मे दीवाली पर कील ठोकने जाते है
पूर्व मे दीवाली पर सोनी जी लोहार भी कील ठोकने जाते थे समय के अनुसार सबने बंद कर दिया वही हम इस प्रथा को ज़ब तक जीवित है
अपनी विश्वकर्मा वंश परम्परा को जारी रखेंगे । हमारा बेटा मयंक कि भी यही इच्छा है विश्वकर्मा वंशी होने के नाते हम अपनी परम्पराओं को सिंचित कर जीवित रखे
पूर्ब मे मछुहारे गोदन पर जाल डालने आते थे उन्होंने भी बंद कर दिया पर हमने नहीं किया ना करेंगे

कील ठोकने के कई कारण है बुजुर्ग बताते है कि विश्वकर्मा का कील ठोकने का अर्थ है दीपावली से आपके घर मे निर्माण कार्य कि खटपट प्रारम्भ हो गई अब पूरे वर्षभर निर्माण कार्य चलते रहे
वही कुछ लोग इसे लक्ष्मी पूजा के बाद लक्ष्मी जी कि घर मे कि रहने कि रस्म बताते है

वही कुछ लोगो का मत है कील ठोकने से लक्ष्मी जी कि सदा
उस स्थान पर रहती है दीपावली की पूजन मे कील हथोड़ी की पूजन कर दीपावली की रात मे कील ठोकने की रस्म की जाती है उसमे बाद जो घर बचते है उनमे दूसरे दिन कील ठोकी जाती है
दिनों दिन लोहे की चौखट ने मार्बल पत्थर ने घरो से देहलीज को खत्म कर दिया
जहाँ पूर्ब मे हम 400 से 450 घरो मे कील ठोकने जाते थे आज के बदलते परिवेश मे 100 से 150 घरो मे हीं जाते है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!