Advertisement

बीकानेर-मानसिक रूप से परेशान युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव बापेऊ में अलसुबह करीब 3 बजे एक मानसिक रूप से परेशान युवक ने अपने घर के कमरे में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गांव बापेऊ निवासी 37 वर्षीय परमाराम पुत्र भंवराराम राईका ने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल महेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने युवक के गत एक वर्ष से मानसिक रूप से परेशान होने की रिपोर्ट दी है। आज सुबह पाँच बजे परिजन उठे तो युवक फंदे पर लटक रहा था,परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!