Advertisement

छठ पर्व के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा विशेष गाड़ियों का संचालन।

• छठ पर्व के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा विशेष गाड़ियों का संचालन।

छठ पूजा के पावन अवसर पर, भारतीय रेलवे ने 7,435 विशेष गाड़ियाँ चलाने की योजना बनाई है, जो पिछले वर्ष की 4,500 विशेष गाड़ियों की तुलना में काफी अधिक है। यह कदम यात्रियों की सुविधा और यात्रा के सुगम अनुभव को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

उत्तर मध्य रेलवे ने 02 नवंबर को 03 विशेष गाड़ियों का संचालन किया, जबकि 03 नवंबर 2024 को कुल 06 विशेष गाड़ियाँ चलाई जा रही हैं। इस दिन उत्तर मध्य रेलवे पर 32 गाड़ियाँ भी गुजरेंगी, जिनका विवरण निम्नलिखित है:

03 नवंबर 2024 को चलाई जा रही विशेष गाड़ियाँ :

1. गाड़ी सं. 04131: प्रयागराज से एसएमवीटी बेंगलुरु (प्रस्थान: 23:30)

2. गाड़ी सं. 02421: सूबेदारगंज से दिल्ली (प्रस्थान: 21:35)

3. गाड़ी सं. 02275: प्रयागराज से नई दिल्ली (प्रस्थान: 20:30)

4. गाड़ी सं. 04137: ग्वालियर से बरौनी (प्रस्थान: 07:10)

5. गाड़ी सं. 04167: आगरा कैंट से अहमदाबाद (प्रस्थान: 20:20)

6. गाड़ी सं. 09412: ग्वालियर से अहमदाबाद (प्रस्थान: 16:30)

03 नवंबर 2024 को उत्तर मध्य रेलवे से गुजरने वाली अन्य प्रमुख गाड़ियाँ :

1. 01010: दानापुर से लोकमान्य तिलक ट.

2. 01482: दानापुर से पुणे

3. 01144: दानापुर से लोकमान्य तिलक ट.

4. 01206: दानापुर से पुणे

5. 01080: गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी महाराज ट.

6. 01416: गोरखपुर से पुणे

7. 01026: बलिया से दादर

8. 08476: निजामुद्दीन से पुरी

9. 03251: दानापुर से एसएमवीटी बेंगलुरु

10. 02563: बरौनी से नई दिल्ली

11. 02569: दरभंगा से नई दिल्ली

12. 02393: पटना से नई दिल्ली

13. 02397: गया से आनंद विहार ट.

14. 02391: पटना से आनंद विहार ट.

15. 03257: दानापुर से आनंद विहार ट.

16. 05219: मुजफ्फरपुर से आनंद विहार ट.

17. 03413: मालदा टाउन से नई दिल्ली

18. 02200: बांद्रा ट. से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी

19. 01930: पुरी से ग्वालियर

20. 05045: लालकुँआ से राजकोट

21. 05029: गोरखपुर से बांद्रा ट.

22. 04051: जयनगर से नई दिल्ली

23. 04053: बरौनी से नई दिल्ली

24. 02247: पटना से नई दिल्ली

25. 04047: कटिहार से आनंद विहार ट.

26. 04069: राजगीर से नई दिल्ली

27. 09658: बरहनी से दौलाई

28. 02576: गोरखपुर से हैदराबाद

29. 01662: दानापुर से रानी कमलापति

30. 09014: छपरा से उधना

31. 09064: दानापुर से वापी

32. 09526: नहारलागुन से ओखा

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से ट्रेन में प्रवेश कराया जा रहा है, ताकि यात्रा का अनुभव सुगम और सुरक्षित हो सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!