Advertisement

सोनभद्र -कुशवाहा दीपदान उत्सव समारोह में रावर्ट्सगंज जा रहे प्रोफेसर डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह व सासाराम की उप मेयर सत्यवती देवी का स्वागत

कुशवाहा दीपदान उत्सव समारोह में रावर्ट्सगंज जा रहे प्रोफेसर डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह व सासाराम की उप मेयर सत्यवती देवी का स्वागत

 

   सोनभद्र, सत्यनारायण 

 

सोनभद्र जिले के पनिकप खुर्द ग्राम पंचायत आज सुबह लगभग दस बजे दीपदान उत्सव समारोह में रावर्ट्सगंज जा रहे अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक में जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह व सासाराम रोहतास बिहार की अपर मेयर सत्यवंती देवी का भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह हाई स्कूल इंटर मिडिएट कालेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मौर्य अनमोल रत्न सम्मान, प्रशासनिक सेवा में चयनित होने के बाद अशोक रत्न सम्मान, राजनीति एवं सामाजिक सेवा के लिए मौर्य गौरव रत्न सम्मान एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्साहवर्धन सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। वहीं सत्यवंती देवी भी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। स्वागत कार्यक्रम के आयोजक शिवकुमार मौर्य ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर डा, वेदव्यास सिंह मौर्य, सत्यनारायण मौर्य, पारस नाथ मौर्य, चन्द्र प्रकाश मौर्य, मुद्रिका प्रसाद जायसवाल,संतोष कुमार मौर्य,पुर्व प्रधान अनिल कुमार मौर्य,सुनिल कुमार मौर्य, केदारनाथ मौर्य, इंद्रजीत मौर्य, उमाशंकर मौर्य,धीरज कुमार मौर्य, राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, रमाकांत मौर्य,वीडीसी विजय कुमार मौर्य,राम अवध मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!