Advertisement

आज दिनांक 01.11.2024 दिन- शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक थाना पैकोलिया के नेतृत्व में मय पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर टीम बनाकर पैदल गस्त किया

अंशु श्रीवास्तव

           आज दिनांक 01.11.2024 दिन- शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक थाना पैकोलिया के नेतृत्व में मय पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर टीम बनाकर पैदल गस्त किया

बस्ती -पैकोलिया

        पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री ओम प्रकाश सिंह के पर्यवेक्षण में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय हर्रैया श्री संजय कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार यादव द्वारा थाना पैकोलिया मय पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के हड़ही बाजार, तेनुआ बाजार, परसा तिराहे, चौकी क्षेत्र हसीनाबाद, मरवटिया बाजार में पैदल गस्त व संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गयी।

वाहन चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा कुछ का चालन किया गया। तथा मंदिरा की दुकान को चेक किया गया जहां लगे सीसीटीवी चेक किया गया तथा रोड के किनारे लगे अतिक्रमण को दृष्टिगत पैदल गस्त करते हुए अतिक्रमण हटवाया गया। तथा साथ ही साथ नौ क्षेत्र में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं का भ्रमण किया गया तथा आयोजकों से विसर्जन के संबंध में वार्ता की गयी । और आज बभनान रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से फुट पेट्रोलिंग किया गया, साथ ही रेलवे स्टेशन के आउटर छोर पर बने गेट मैन से वार्ता कर, सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!